Recents in Beach

header ads

10th class History objective question answer in Hindi[History ka VVI question]

 

History  ka VVI question  for  class 10th 

Class 10th board Exam 2022 

History[इतिहासmodel paper question 2022
10th class History question answer in Hindi.

10th class History क्वेश्चन आंसर हिंदी question answer in Hindi में पढ़ने के लिए आपको मैट्रिक बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 महत्वपूर्ण प्रश्न  important questions नीचे दिया गया है जिससे आप क्लास 10thबोर्ड परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं । यहां पर आपको सभी विषय का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन subjective and objective question तथा माडल पेपर 2022 model paper 2022 मिल जायेगा।.


वर्ग दशम के छात्रों के लिए इतिहास के महत्वपूर्ण 
प्रश्न 10th class students 


1. 1905 में बंगाल का विभाजन किसने किया था?

लॉर्ड कर्जन ने

2. गदर पार्टी की स्थापना किसके द्वारा और कब की गई? 

लाला हरदयाल 1913 ईस्वी

3. रॉलेक्ट एक्ट किस वर्ष पारित हुआ था?

1919 में

4. जालियांवाला बाग हत्याकांड किस तिथि को हुआ था? 

13 अप्रैल 1919 को

5. लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ? 

1916 में

6. खिलाफत दिवस किस तिथि को मनाया गया?

17 अक्टूबर 1919 को

7. खिलाफत आंदोलन कब और किस देश के समर्थन में चलाया गया? 

1920 तुर्की के समर्थन में

8. कांग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में और कब असहयोग आंदोलन के प्रस्ताव को पारित किया? 

नागपुर अधिवेशन 1920

9. पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में और कब पारित हुआ? 

लाहौर अधिवेशन 1929 में

10. सविनय अवज्ञा आंदोलन कब और किस यात्रा से आरंभ हुआ?

1930 में दांडी मार्च से

11. महात्मा गांधी ने नमक कानून किस दिन भंग किया? 

6 अप्रैल 1930 को

12. स्वराज दल की स्थापना किस वर्ष हुई? 

1923 ईस्वी में

13. साइमन कमीशन किस वर्ष भारत आया था? 

1928 में

14. नेहरू रिपोर्ट किस वर्ष प्रस्तुत किया गया? 

1928 में

15. मोहम्मद अली जिन्ना ने अपनी 14 सूत्री मांग किस वर्ष प्रस्तुत की थी? 

1929 में

16. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष हुई? 

1885 में

17. ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई?

1906 में

18. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कब और किसने की? 

1925 में केबी हेडगेवार में

19. अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कहां और कब हुआ था? 

लखनऊ में 1936 में

20. किस आंदोलन के दौरान वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि दी गई?

बारदोली आंदोलन

21. फारवर्ड ब्लाक की स्थापना किसने की?

सुभाष चंद्र बोस ने

22. टाना भगत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था? 

जतरा भगत ने

23. खोंड विद्रोह कहां और कब हुआ था? 

उड़ीसा 1914 में

24. 1921 का मोपला विद्रोह किसके नेतृत्व में हुआ था? 

अली मुसालियार

25. रंपा विद्रोह कब हुआ था? 

1916 में

26. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना किसने की? 

एमएन राय ने

27. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

व्योमेश चंद्र बनर्जी

28. अलीगढ़ आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?

सर सैयद अहमद खा

29. गांधी जी ने सत्याग्रह का पहली बार प्रयोग कहां किया था?

दक्षिण अफ्रीका

30. भारत में खिलाफत आंदोलन के नेता कौन थे? 

अली बंधु 

31. होमरूल आंदोलन किसने प्रारंभ किया था? 

बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट

32. अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कब और कहां हुआ था?

11 अप्रैल 1936 को लखनऊ में

33. साइमन कमीशन भारत क्यों आया था?

संवैधानिक व्यवस्था का अध्ययन करने

34. बाल गंगाधर तिलक ने केसरी पत्रिका का प्रकाशन किस भाषा में किया था?

मराठी में

35. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट किस वायसराय के समय में पारित हुआ था?

लॉर्ड लिटन

36. किस देश में सरकारी नौकरियों की प्रतियोगिता परीक्षाओं में मुद्रित सामग्रियों की मांग बढ़ा दी? 

चीन में

37. 1904 1905 के रूस जापान युद्ध में किसकी पराजय हुई? 

रूस की

38. मुंबई क्रॉनिकल पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था?

फिरोजशाह मेहता ने

39. आधुनिक काल में प्रेस लोकतंत्र का कौन सा स्तंभ है? 

चौथा स्तंभ

40. अल हिलाल पत्रिका के संपादक कौन थे?

अबुल कलाम आजाद

41. संवाद कौमुदी पत्रिका का प्रकाशन किस भाषा में हुआ था? 

बांग्ला भाषा में

42. कामरेड पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था?

मोहम्मद अली

43. भारतीय समाचार पत्रों के मुक्तिदाता के रूप में किसे जाना जाता है?

चार्ल्स मेटकाफ 

44. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट किस वर्ष पारित किया गया था? 

1878 में

45. कागज का आविष्कार किस देश में हुआ? 

चीन में

46. वुड ब्लॉक छपाई की तकनीक सबसे पहले कहां विकसित हुई?

चीन में

47. विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण कहां आरंभ हुआ?

चीन में

48. 13वीं शताब्दी में यूरोप में वुड ब्लॉक छपाई की तकनीक कौन लाया?

मार्कोपोलो ने

49. छापाखाना का अविष्कार किसने किया? 

गुटेनबर्ग ने

50. गुटेनबर्ग का जन्म किस देश में हुआ था? 

जर्मनी में

51. गुटेनबर्ग द्वारा मुद्रित पहली पुस्तक कौन थी?

बाइबिल

52. इंग्लैंड में मुद्रण कला का प्रचार किसने किया?

कैक्सटन ने

53. रूसो किस देश का दार्शनिक था? 

फ्रांस का

54. यंग इंडिया पत्रिका का संपादन किसने किया था?

महात्मा गांधी ने

55. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए किस समाचार पत्र ने रातों-रात अपनी भाषा बदल दी? 

अमृत बाजार पत्रिका

56. मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है सबसे बड़ा तोहफा पूर्णविराम यह किसने कहा था? 

मार्टिन लूथर ने

57. बंगाल गजट नामक पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था?

जेम्स आगस्ट्स हिक्की ने

58. वैज्ञानिक समाजवाद का जनक किसे माना जाता है? 

कार्ल मार्क्स

59. रूसी क्रांति के समय रूस का शासक कौन था?

जार निकोलस द्वितीय

60. रॉबर्ट ओवेन कहां का निवासी था? 

इंग्लैंड का

61. चेका का गठन किसने किया था?

लेलिन ने

62. बोल्शेविक क्रांति का नेतृत्व किसने किया था? 

लेलिन ने

63. दुनिया के श्रमिकों एक हो यह नारा किसने दिया था? 

कार्ल मार्क्स ने

64. रूस में किस राजवंश का शासन था? 

रोमोनोव वंश

65. नई आर्थिक नीति रूस में किसने लागू की थी?

लेलिन ने 1921 में

66. सोवियत संघ का विघटन किस वर्ष हुआ?

1991 में

67. लेनिन की मृत्यु किस वर्ष हुई थी?

1924 में

68. कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो के लेखक कौन थे?

कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स

69. दास कैपिटल का प्रकाशन किस वर्ष हुआ? 

1867 में

70. रूस में जार किसे कहा जाता था? 

सम्राट को

71. विश्व में साम्यवादी शासन की स्थापना सर्वप्रथम किस देश में हुई? 

रूस में

72. लाल सेना का गठन किसने किया था?

ट्राटस्की ने

73. बोल्शेविक क्रांति कब हुई?

नवंबर 1917 में

74. वार एंड पीस नामक पुस्तक के लेखक कौन थे? 

टालस्टाय

75. रूस में कृषि दासता किस वर्ष समाप्त हुई?

1861 में

76. कार्ल मार्क्स का जन्म कहां हुआ था? 

जर्मनी में

77. ब्रेस्टलिटोवस्क की संधि किन देशों के बीच हुई?

रूस और जर्मनी के बीच

78. साम्यवादी घोषणा पत्र कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो का प्रकाशन कब हुआ था?

1848 में

79. ग्लास्नोस्त और पेरोस्त्रोइका  की नीति किसने अपनाई? 

मिखाइल गोर्वाचोव

80. हिंद चीन के अंतर्गत कौन कौन से देश आते हैं? 

वियतनाम, लाओस, कंबोडिया

81. हिंद चीन में आने वाले पहले यूरोपीय व्यापारी कौन थे? 

पुर्तगाली

82. हिंद चीन में कोलोन किसे कहा जाता था? 

फ्रांसीसिओं को

83. “द हिस्ट्री ऑफ़ लॉस ऑफ वियतनाम “ के लेखक कौन थे?

फान बोई चाऊ

84. होआ हाओ आंदोलन का स्वरूप क्या था?

क्रांतिकारी धार्मिक

85. वियतनाम में स्कॉलर्स रिवॉल्ट किसने चलाया?

राज दरबार के अधिकारियों ने

86. हो ची मिन्ह का शाब्दिक अर्थ क्या होता है? 

पथ प्रदर्शक

87. वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना किस वर्ष हुई? 

1945 में

88. एकीकृत वियतनाम की स्थापना किस वर्ष हुई? 

1975 में

89. मार्च 1946 में फ्रांस और वियतनाम में कौन सा समझौता हुआ था?

हनोई समझौता

90. किस विख्यात दार्शनिक ने अदालत लगाकर अमेरिका को वियतनामी युद्ध के लिए दोषी ठहराया? 

रसेल

91. किस राष्ट्रपति के शासनकाल में अमेरिका ने पहली बार वियतनाम युद्ध में भाग लिया? 

जॉन एफ कैनेडी

92. वियतनाम युद्ध की समाप्ति किस अमेरिकी राष्ट्रपति के समय में हुई? 

आर निक्सन

93. जेनेवा समझौता किस वर्ष हुआ था? 

1954 में

94. नोरोडोम सिहानुक कहां के शासन अध्यक्ष थे?

कंबोडिया के

95. कम्पूचिया का पुराना नाम क्या है?

कंबोडिया

96. लाल खमेर सेना का गठन किसने किया था? 

सिहानुक ने

97. नियो लियोहकसत किसकी राजनीतिक पार्टी थी? 

पाथेट लाओ की

98. हनोई समझौता कब हुआ था? 

1946 में

99. 12 वीं शताब्दी में राजा सूर्य वर्मा द्वितीय ने अंकोरवाट में किस का मंदिर बनवाया था? 

विष्णु मंदिर

100. दिएन विएन फू के युद्ध में किस देश की हार हुई थी?

फ्रांस की

101. माई ली हत्याकांड कब हुआ था? 

1968 में

102. उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम का एकीकरण कब हुआ? 

1975 ईस्वी में

103. औद्योगिक क्रांति का क्या अर्थ है? 

उत्पादन की प्रणाली में परिवर्तन

104.औद्योगिक क्रांति का स्वरूप क्या था?

वर्ग विहीन क्रांति

105.औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में हुई? 

इंग्लैंड में

106.वाष्प इंजन का आविष्कार किसने किया?

जेम्स वाट ने

107.स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किस वर्ष हुआ? 

1965 में

108.सेफ्टी लैंप का आविष्कार किसने किया? 

हम्फ्री डेवी ने

109.वाष्प चालित रेल इंजन का आविष्कार किसने किया था? 

जॉर्ज स्टीफेंसन ने

110.फ्लाइंग शटल का आविष्कार किसने किया था?

जॉन के ने

111.मुंबई में सर्वप्रथम सूती कपड़ा मिल किस वर्ष खुला?

1854 में

112. 1917 में भारत में पहली देसी जूट मिल किस शहर में स्थापित हुई?

कोलकाता में

113.जमशेदजी टाटा ने टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी किस वर्ष स्थापित की? 

1907 में

114.भारत में पहला फैक्ट्री कानून किस वर्ष बना? 

1881 में

115.भारत में न्यूनतम मजदूरी कानून किस वर्ष पारित हुआ? 

1948 में

116.अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संघ की स्थापना किस वर्ष हुई?

1919 में

117.इंग्लैंड में सभी स्त्रियों एवं पुरुषों को वयस्क मताधिकार कब मिला? 

1928 को

118.ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

1920 को

119.भारत में मजदूरी बोर्ड की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना में की गई?

तृतीय

120.भारत में राष्ट्रीय श्रम आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई? 

1962 में

121.नगरों में किस अवधारणा पर बल दिया गया है?

व्यक्तिवादी अवधारणा

122.सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म कहां हुआ था? 

पटना

123.पटना में गोलघर का निर्माण किस वर्ष किया गया था? 

1786 में

124.पाटलिपुत्र किस के समय में मगध की राजधानी बना? 

उदायिन

125.शहरों में कौन सा वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में विख्यात हुआ? 

मध्यमवर्ग

126.पूंजीपति वर्ग द्वारा किस वर्ग का शोषण किया गया?

श्रमिक वर्ग

127.इंग्लैंड में चार्टिस्ट आंदोलन कब प्रारंभ हुआ? 

1838 में

128.लंदन में भूमिगत रेल किस वर्ष आरंभ हुआ? 

1863 वर्ष

129.लंदन में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा किस वर्ष लागू की गई? 

1870 में

130.आधुनिक नगरों का विकास कब से माना जाता है? 

औद्योगिक क्रांति से

131.जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहां होता है?

महानगरों में

132.स्थाई कृषि के प्रभाव से किसका संचयन संभव हो सका है?

संपत्ति का

133.नगरों की प्रतियोगी एवं उद्यमी प्रवृत्ति से प्रेरित होकर किस प्रकार की अर्थव्यवस्था विकसित हुई? 

मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था

134.आधुनिक काल में औद्योगिक करण ने सबसे अधिक किस से प्रभावित किया है? 

शहरीकरण को

135.प्राचीन काल में किस स्थल मार्ग द्वारा एशिया और यूरोप में व्यापार होता था?

रेशम मार्ग

136.प्रथम विश्व बाजार के रूप में कौन सा नगर उभरकर सामने आया?

अलेक्जेंड्रिय

137.आधुनिक युग में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में होने वाली सबसे बड़ी क्रांति कौन थी? 

वाणिज्यिक

138.गिरमिटिया मजदूर बिहार के किस क्षेत्र से बाहर ले जाए जाते थे? 

पश्चिमी बिहार से

139.गिरमिटिया मजदूर की व्यवस्था को ब्रिटिश सरकार ने किस वर्ष समाप्त कर दिया? 

1921 में

140.आधुनिक काल में विश्व बाजार का विस्तार किस समय सारंभदा? 

18 वीं शताब्दी

141.ईस्ट इंडिया कंपनी भारत से अफीम का निर्यात किस देश को करते थे?

चीन को

142.धन निष्कासन के सिद्धांत का प्रतिपादन किस भारतीय राष्ट्रवादी ने किया?

दादा भाई नौरोजी

143.द कॉमर्स ऑफ नेशन नामक पुस्तक के लेखक कौन थे? 

कार्डलिफ

144.अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय का प्रभाव किस पर आधारित है? 

व्यापार श्रम तथा पूंजी

145.भूमंडलीकरण शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया? 

जॉन विलियमसन ने

146.यूरोपीय इकोनामिक कम्युनिटी की स्थापना किस वर्ष हुई?

1957 में

147.विश्व व्यापार संगठन की स्थापना किस वर्ष की गई? 

1995 में

148.यूरोप में कौन सी संस्था का उदय आर्थिक दुष्प्रभावों को समाप्त करने के लिए हुआ? 

यूरोपीय इकोनामिक कम्युनिटी

149.वृहत उत्पादन व्यवस्था किस देश में आरंभ की गई? 

अमेरिका में

150.विश्वव्यापी आर्थिक महामंदी किस वर्ष आरंभ हुई?

1929 में

151.आर्थिक महामंदी के कारण यूरोप में किस नई प्रशासनिक व्यवस्था का आकर्षण बड़ा? 

साम्यवादी व्यवस्था

152.भूमंडलीकरण का आरंभ किस दशक से माना जाता है? 

1990 के दशक से

153.ब्रेटन वुड्स अथवा संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मेलन किस वर्ष हुआ था? 

1944 में

154.विश्वव्यापी आर्थिक संकट किस देश से आरंभ हुआ था? 

अमेरिका

155.ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के द्वारा किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना हुई?

विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

156.महामंदी से उबरने के लिए किस अमेरिकी राष्ट्रपति ने न्यू डील लागू की?

एफ डी रूजवेल्ट ने

157.भूमंडलीकरण शब्द का सबसे पहले कब प्रयोग किया गया? 

1990 में

158.सिंगापुर कब स्वतंत्र राष्ट्र बना?

1965 में

159.लंदन में गार्डन सिटी की योजना किसने बनाई?

एबेनेजर हावर्ड ने

160.आधुनिक शहरों का उदय सबसे पहले कहां हुआ? 

इंग्लैंड में

161.G-77 क्या है?

विकासशील देशों का समूह

162.ओपेक क्या है? 

तेल निर्यातक देशों का समूह

163.उपनिवेशन से अनुबंध के आधार पर कृषि और अन्य कामों के लिए बाहर ले जाए गए श्रमिकों को क्या कहा जाता था?

गिरमिटिया मजदूर

164.जल और स्थल मार्ग द्वारा होने वाले व्यापारिक विकास और विस्तार को क्या कहते हैं? 

वाणिज्यक क्रांति

165.रोमन चर्च में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध पंचानवे रफ्ता बनाएं लिखकर चर्च को चुनौती किसने दी थी?

मार्टिन लूथर ने

166.फ्रैंकफर्ट की संधि कब हुई?

1871 में

167.सीडान का युद्ध किनके बीच हुआ था?

फ्रांस और प्रशा के बीच

168.रक्त एवं लौह की नीति किसने अपनाई थी?

बिस्मार्क ने

169.जर्मन राइन राज्य संघ का गठन किसने किया था? 

नेपोलियन बोनापार्ट ने

170.एड्रियानोपुल की संधि 1829 में किन के बीच हुई थी?

तुर्की और रूस के बीच

171.यूरोप का मरीज किसे कहा जाता था? 

तुर्की को

172.यूरोपीय सभ्यता का पालना किसे कहा जाता था?

यूनान को

173.यूरोप वासियों पर सबसे अधिक किस देश के साहित्य कला और विज्ञान का प्रभाव पड़ा? 

यूनान के

174.जॉल्वेराइन क्या था?

शुल्क संघ

175.नव गुएल्फ  आंदोलन कहां हुआ था? 

इटली में

176.फ्रेंड्स ऑफ इटली नामक संगठन का गठन किसने किया था?

मैजिनी ने

177.गैरीबाल्डी पेशे से क्या था? 

नाविक

178.लाल कुर्ती का गठन किसने किया था? 

गैरीबाल्डी ने

179.यंग यूरोप का संस्थापक कौन था? 

मैजिनी

180.यंग इटली की स्थापना किसने की थी?

मैजिनी

181.काउंट कावूर को विक्टर इमैनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया था?

प्रधानमंत्री

182.इटली और जर्मनी के एकीकरण का विरोधी कौन था?

ऑस्ट्रिया

183.वियना कांग्रेस ने फ्रांस में किस राज् वंश की पुनर्स्थापना की?

बूर्बो वंश

184.मेटरनिख कौन था? 

ऑस्ट्रिया का चांसलर

185.वियना सम्मेलन का अध्यक्ष कौन था? 

मेटरनिक

186.इटली एवं जर्मनी वर्तमान में किस महादेश के अंतर्गत हैं?

यूरोप

187.पटना में गोलघर किस उद्देश्य से बनाया गया था?

अनाज के भंडारण के लिए

188.खूनी रविवार की घटना कब हुई थी?

9 जनवरी 1905 

189.आर्थिकमहामंदी 1929 के प्रभाव से उबरने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने जो आर्थिक नीति अपनाई उसे क्या कहा गया? 

न्यू डील


Post a Comment

0 Comments