Recents in Beach

header ads

12th class Biology objective Question



12th class Biology objective Question Objective questions in Hindi

12th Bihar board CBSC board important biology questions

इस  ब्लॉग में कक्षा 12 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न [important objective Questions] दिया जा रहा है जो कि अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- NTPC,UPSC, BPSC, BIHAR POLICE, GROUP D आदि में भी पूछे जाते हैं। अगर आप Biology Objective question in Hindi ढूंढ रहे हैं तो निश्चित रूप ये प्रश्न आपके लिए है।

  आशा करता हूं आप कक्षा 12 महत्वपूर्ण प्रश्न से लाभान्वित होंगे।











1. आण्विक कैंची (molecular sizor) किसे कहा जाता है?
प्रतिबंध इंजाएम (restriction enzyme)
2. रिस्ट्रिक्शन एंजाइम की खोज किसने की थी?
स्मिथ तथा नार्थ
3. pBR322 में कौन सा प्रतिजैविक प्रतिरोधी जीन( antibiotic resistant gene ) होता है?
एंपीसिलीन तथा टेट्रासाइक्लिन प्रतिरोधी जीन

4. जीवो में वांछित लक्षण प्राप्त करने के लिए अनुवांशिक पदार्थ को जोड़ने हटाने या ठीक करने के तकनीक को क्या कहते हैं?
अनुवांशिक अभियंत्रिकी ( Genetic engineering
5. टेक पॉलीमरएज एंजाइम (Taq polymerase enzyme) किस से प्राप्त होता है?
थरमस एक्वाटिकस नामक जीवाणु से।
6. प्राकृतिक जेनेटिक इंजीनियर(natural genetic engineer) किसे कहा जाता है?
एग्रोबैक्टरियम टुमिफेसिएंस जीवाणु को
7. DNA को किस रसायन से अभिरंजित(stain) किया जाता है?
एथीडीएम ब्रोमाइड
8. विजातीय /पुनयोर्गज डीएनए(recombinant DNA) को सूक्ष्म इंजेक्शन (micro  needle) द्वारा पोषी कोशिका में प्रवेश कराना क्या कहलाता है?
सूक्ष्मा अंत:क्षेपण(micro injection)
9. पॉलीमरएज श्रृंखला अभिक्रिया(polymerase chain reaction i.e.PCR) की खोज किसने की थी?
कैरी मुलिस ने

10. pBR322 में कितने क्षार युग्म(base pairs) होते हैं?
4361
11. नीफ जीन(nif gene) किस जीवाणु में पाया जाता है?
राइजोबियम
12. वह पादप या जीव जिस के डीएनए में दूसरे पादप या जंतु का जीन स्थानत्रित किया गया हो क्या कहलाता है?
पराजीनी पादप/जंतु(transgenic plant/animal)
13. Ti प्लाजमीड(Ti plasmid) किस जीवाणु में पाया जाता है?
एग्रोबैक्टरियम टूमिफेसिएंस
14. क्राई प्रोटीन( विष) किस जीवाणु द्वारा उत्पन्न किया जाता है?
बेसिलस थुरेंजिएंसिस
15. हूमिलिन क्या है?
जैव तकनीक द्वारा ई. कोलाई से प्राप्त इंसुलिन
16. कपास बुलवर्म तथा मक्का छेदक को नियंत्रित करने वाले क्राय जीन के नाम लिखें।
CrylAc तथा CryllAb कपास में वुलवर्म CrylAb मक्का छेदक के लिए
17. तंबाकू के पौधे में RNA अंतरक्षेप(RNA interference) प्रक्रिया द्वारा किस सूत्रकृमि(nematodes) के प्रति सुरक्षा उत्पन्न की गई है?
मेलोइडोगाइन इनकोगनिशिया
18. एग्रोबैक्टरियम टूमिफेसिएंस से द्विबीजपत्री(dicot) पादपों में कौन सा रोग होता है?
क्राउन गाल(Crown Gall)
19. बीटी कपास क्या है?
क्राई प्रोटीन से युक्त कपास को बीटी कॉटन कहते हैं।

20. रोगी के शरीर से दोषपूर्ण जीन को हटाकर नया जीन प्रत्यास्थापित करने की विधि क्या कहलाती है?
जीन चिकित्सा(gene therapy)
21. बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा दूसरे संगठनों द्वारा किसी राष्ट्र या उससे संबंधित लोगों द्वारा बिना किसी अनुमोदन और क्षतिपूरक भुगतान के जैव संसाधनों का उपयोग करना क्या कहलाता है?
बायोपायरेसी(Biopiracy)
22. GEAC का शब्द विस्तार क्या होता है?
जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रूवल कमिटी
23. किस कंपनी ने हुमलिन इंसुलिन तैयार किया था?
इली- लिली (अमेरिका) (1983)
24. हीरूडिन क्या है?
जोक में पाए जाने वाला एक विशिष्ट प्रोटीन है जो रक्त का थक्का जमने नहीं देता है।

25. फ्लेवर सेवर क्या है?
यह टमाटर की एक किस्म है जो लंबे समय तक खराब नहीं होती है।
26. जीन चिकित्सा का सर्वप्रथम प्रयोग किस रोग को ठीक करने में किया गया था और कब?
एडिनोसिन डीएमीनेज न्यूनता रोग(ADA) 1990
27. ELISA परीक्षण किस क्रिया विधि पर आधारित है?
प्रतिजन- प्रतिरक्षी क्रिया पर
28. मानव प्रोटीन अल्फा-1- एंटी-ट्रिपसीन किस बीमारी के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है?
एंफीसीमा
29. गोल्डेन राइस में किस विटामिन को स्थानांतरित किया गया है?
विटामिन ए
30. Bt प्रोटीन का प्रभाव किस कीटवर्ग पर होता है?
लेपिडाप्टेरॉन, कोलियोप्टेरॉन, डायप्टरॉन
31. प्रथम पराजीनी जंतु(transgenic animal) कौन था?
रोजी गाय
32. रोजी गाय के दूध में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
अल्फा लेक्ट एल्ब्यूमिन प्रोटीन
34. उत्परिवर्तन का सिद्धांत किसने दिया था?
उत्तर:- ह्यूगो डी ब्रिज
35. उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धांत किसने दिया था?
उत्तर :- लैमार्क ने 
36. डीएनए फिंगर प्रिंटिंग की खोज किसने की थी?
उत्तर :- एलिस जेफरी ने 
,37. स्टेटिन किस यीस्ट से प्राप्त किया जाता है? 
उत्तर :- मोनास्कस पुरपुरियस
38. स्टेटिन का क्या कार्य है?
उत्तर :- रक्त में कोले्ट्रॉल को कम करना
39. साइकिलोस्पोरिन ए किस कवक से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर :- ट्रायकोडर्मा पॉलीस्पोरम
40. स्ट्रैपटोकाइनेज का क्या कार्य है ? 
उत्तर :- रक्त वाहिनियों में रक्त का थक्का तोड़ना


Post a Comment

0 Comments