...........गणेश प्रसाद "अकेला"
“आप नेता हैं ”
आप एम.पी. हैं ,
आप समाज सेवी सच्चा नेता हैं!
आप नेता ही नहीं,
बल्कि भारत के भाग्य विधाता हैं।
देखते ही आपको,
जनता का दिल खुश हो जाता है।
फिर भी गरीब यहां ,
गम को खाता और आंसू को पीता है।
आप एम.पी. हैं,
समाजसेवी सच्चा नेता हैं!
देखिए इस उजड़े चमन को,
रोकिए दीनों पर दुराचारियों के दमन को।
सफेदपोशों ने चूस लिया है,
खून गरीबों का।
बढ़ गई है जहां,
तानाशाही तथा कथित खुंखारों का।
आप नि: सहायों का,
दीनों का भी मशीहा हैं।
आप एमपी हैं,
समाजसेवी सच्चा नेता हैं!
खत्म कर दें देश से,
घूसखोरी और भ्रष्टाचार
कोई दलाल नहीं करें,
दीनों पर अत्याचार।
खुश होगी जनता,
जब महंगाई होगी देश से दूर।
तब दुआ लेंगे सदा,
गरीबों से भरपूर।
खुद समझते होंगे,
क्या- क्या आप पर बीता है!
आप एम.पी. हैं,
समाजसेवी सच्चा नेता हैं!
पार कर देना नैया,
यहां की जनता का,
दूर कर दें यहां से,
राज विषमता का।
पूंजीपतियों का नाश कर,
करदे गरीबों का उपकार।
तभी बढ़ेगी,
जनता और सरकार में सच्चा प्यार।
किसी को फुटपाथ पर जगह नहीं,
कोई महलों में सोता है।
आप एम.पी. हैं,
आप समाज सेवी सच्चा नेता हैं।
मुझे क्या मालूम था!
दूसरा गांधी भी लेंगे अवतार...
जिसने जनता में भर दिया,
शांति- क्रांति का संचार।
लगी है आज उन पर,
जनताओं की पूरी आश।
जिसका नाम है, कर्मवीर लोकनायक जयप्रकाश।
सुनकर उनकी कहानी,
मुझे भी दर्द होता है।
आप एम.पी. हैं,
आप समाजसेवी सच्चा नेता हैं!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~



0 Comments