नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी पार्ट थर्ड भूगोल ऑनर्स पेपर 5 के महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न:- आपदा से आप क्या समझते हैं? आपदाओं का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए एवं उनका वर्णन कीजिए।
उत्तर:- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी परिभाषा में कहा है कि- " आपदा एक ऐसी घटना है जिसके कारण भारी क्षति ,आर्थिक विनाश, मानव जीवन की हानि तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं में इतनी क्षति पहुंचती है कि इसकी भरपाई बिना बाहरी क्षेत्रों या लोगों के अप्रत्याशित प्रतिक्रिया एवं सहायता के बिना संभव नहीं है "
आपदा हमेशा विनाशकारी होता है तथा यह जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है इससे लोगों की आर्थिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संरचनाएं डगमगा जाती है और इसे पुनः संचालित करने में काफी समय लग जाता है। आपदाओं की बारंबारता के कारण जितने लोगों की मौतें होती हैं उससे भी कहीं अधिक लोग घायल तथा अपंग हो जाते हैं। उनके जीवन का सहारा प्रभावित होता है जिसके फलस्वरूप उसकी आर्थिक अवस्था इतनी बिगड़ जाती है कि वे दाने-दाने के लिए मोहताज हो जाते हैं तथा कष्टमय जीवन जीने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
अलग-अलग क्षेत्रों में भौगोलिक तथा सामाजिक परिवेश के अनुसार आपदाओं के कारणों में अंतर पाया जाता है। जैसे किसी क्षेत्र में बाढ़ के कारण आपदा उत्पन्न होती है तो अन्य क्षेत्रों में सूखा पड़ने के कारण, भूकंप के कारण या चक्रवात के कारण आपदा आ सकती है।
आपदा को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया गया है-
I. अधिक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा:-
a) भूकंप
b) बाढ़
c ) सूखा
d) चक्रवात
e) सुनामी लहरें
II. कम विनाशकारी प्राकृतिक आपदा
a) लू
b) शीतोष्ण लहर
c) भू-स्खलन
d) हिम-स्खलन
e) टोरंडो
f) ओलापात
III. मानव जनित आपदा
a) संप्रदायिक दंगे
b) जातीय संघर्ष
c) शरणार्थी समस्या
IV. अधिक विनाशकारी अन्य आपदाएं
a) महामारी
b) आग लगना
c) औद्योगिक दुर्घटना
d) नीतिगत आपदा
V. कम विनाशकारी अन्य आपदाएं
a) सड़क, रेल, जल एवं वायु परिवहन दुर्घटना
b) पर्व एवं तीर्थ यात्रा संबंधित आपदा
c) विषाक्त भोजन
d) अल्कोहल या शराब से होने वाली दुर्घटनाएं
कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि आपदा से जितनी जाने नहीं जाती , उससे अधिक जाने बाद में आपदाओं के प्रभाव के कारण जाती है। उदाहरण स्वरूप, 1996 में राजस्थान में बादल के फटने से भारी वर्षा हुई तथा रेगिस्तानी क्षेत्र में बाढ़ आ गई। पानी के जमाव के कारण काफी मच्छर पैदा हो गए जिसके फलस्वरूप मलेरिया महामारी के रूप में फैल गया , जिसके कारण जितनी मौतें बाढ़ के कारण नहीं हुई उससे कई गुना अधिक मौतें मलेरिया के कारण हुई।

0 Comments