Recents in Beach

header ads

विज्ञान के नोट्स हिंदी में class 10 BSEB


Science ka VVI question  for  class 10th 

Class 10th board Exam 2021 science[विज्ञानmodel paper question 2021
10th class science question answer in Hindi.

10th class science क्वेश्चन आंसर हिंदी question answer in Hindi में पढ़ने के लिए आपको मैट्रिक बिहार बोर्ड परीक्षा 2021 महत्वपूर्ण प्रश्न  important questions नीचे दिया गया है जिससे आप क्लास 10thबोर्ड परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं । यहां पर आपको सभी विषय का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन subjective and objective question तथा माडल पेपर 2021 model paper 2021 मिल जायेगा।.


वर्ग दशम के छात्रों के लिए जीवविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
Important question for 10th class students 

वर्ग दशम के छात्रों के लिए विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
1. वाष्पोत्सर्जन(Transpiration) किसे कहते हैं?
उत्तर:- पौधों के वायवीय भागों से जल का रंधों(stomata) द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन की क्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।
2. पौधों में वाष्पोत्सर्जन(Transpiration) का क्या महत्व है?
उत्तर:- a. यह जल के अवशोषण की दर को नियंत्रित करता है।
     b.यह खनिज लवणों के अवशोषण में सहायक होता है।
     c.यह पौधों में रसारोहण के लिए उत्तरदाई होता है।
     d.यह पौधों में तापमान संतुलन बनाए रखता है।
3. जाइलम तथा फ्लोएम में अंतर लिखें।
उत्तर:- जाइलम(Xylem)
a.  यह मृत कोशिकाओं का बना होता है।
b.इसके द्वारा जल एवं घुलित खनिज लवणों का स्थानांतरण होता है।
c.इसमे जल एवं घुलित खनिज लवणों का बहाव ऊपर दिशा की ओर होता है।
फ्लोएम (Phloem)
 a.यह जीवित कोशिकाओं का बना होता है।
 b.इस के द्वारा खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण होता है।
 c.इस में खाद्य पदार्थों का परिवहन ऊपर एवं नीचे दोनों दिशा में होता है।
4. रसारोहण(Ascent of Aap) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- जल तथा घुलनशील लवणों का मूलरोम से पत्तियों तक पहुंचने की क्रिया को रसारोहण कहते हैं।
5. पादप में भोजन का स्थानांतरण(Translocation) कैसे होता है?
उत्तर:-  पादपों में जटिल संवहन उत्तक फ्लोएम द्वारा भोजन का स्थानांतरण होता है। भोजन तथा अन्य पदार्थों का स्थानांतरण संलग्न साथी कोशिकाओं की सहायता से चालनी नलिका(seive tube) में उपरी मुखी एवं अधोमुखी दोनों दिशाओं में होता है। सुक्रोज के रूप में भोजन ATP से ऊर्जा प्राप्त कर स्थानांतरित होते हैं। यह उत्तकों में परासरण दाब बढ़ा देता है जिससे जल इसमें प्रवेश कर जाता है, जहां दाम कम होता है।
6. विसरण (Diffusion) किसे कहते हैं?
उत्तर:- निम्न सांद्रता वाले घोल का उच्च सांद्रता वाले घोल की ओर स्वत: गमन को विसरण कहते हैं।
7. धमनी और शिरा में अंतर लिखें।
उत्तर:- धमनी(Artery)
a. इसमें ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह होता है।
b. इसकी दीवार मोटी एवं लचीली होती है।
c. इसमें कपाट नहीं पाए जाते हैं।
शिरा(Vein)
a. इसमें कार्बन डाइऑक्साइड युक्त रक्त प्रवाहित होता है।
b. इसकी दीवार पतली एवं कम लचीली होती है।
c. इसमें कपाट  पाए जाते हैं।
8. विधुत चुम्बकीय प्रेरणा(Electro-magnetic Induction) क्या है?
उत्तर:- किसी बंद कुंडली तथा छड़ चुंबक के बीच आपेक्षिक गति के कारण कुंडली में विद्युत धारा प्रेरित होने की घटना को विद्युत चुंबकीय प्रेरण कहते हैं।

10. अतिभारण Over loading) से क्या समझते हैं?
उत्तर:- जब विधुत उपकरण चालक तार की सुरक्षा सीमा से अधिक धारा खींचने लगती है तो इस स्थिति को अतिभारण कहते हैं।
11. ओम का नियम लिखें।
उत्तर: किसी अचार ताप पर किसी चालक में प्रवाहित विद्युत धारा उसके विभांतर के समानुपाती होता है।
12. विभव(Potential) किसे कहते हैं ?
 उत्तर: इकाई धन आवेश को अनंत से किसी बिंदु तक लाने में किया गया कार्य विभव कहलाता है।
13. प्रकाश के अपवर्तन (Refraction of light) से क्या समझते हैं?
उत्तर:- जब प्रकाश की किरण  विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रवेश करती है तो वह अभिलंब की ओर मुड़ जाती है तथा जब वह सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है तो वह अभिलंब से दूर हट जाती है।  इसी घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।
14. प्रकाश के वर्ण विक्षेपण से क्या समझते हैं?
उत्तर:- जब प्रकाश की किरण को प्रिज्म से गुजारा जाता है तो वह 7 रंगों में विभक्त हो जाती है, इसी घटना को प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहते हैं।
15. प्रकाश के परावर्तन (Reflection of light) के नियम लिखें।
उत्तर:- प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं:-
a. आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है।
b. आपतन कोण, परावर्तन कोण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
16. पानी का अपवर्तनांक 1.33 है। इस कथन का क्या अभिप्राय है।
उत्तर:- इस कथन का अभिप्राय है कि प्रकाश पानी में निर्वात की अपेक्षा 1.33 गुणा धीमी चाल से चलता है।
17. लघुपथन से क्या समझते हैं?
 उत्तर:- यदि किसी कारणवश धनात्मक तथा ऋणात्मक तार आपस में सट जाए तो विद्युत परिपथ में प्रतिरोध का मान शून्य हो जाता है, जिस कारण चिंगारी उत्पन्न होने लगती है। इस घटना को लघुपथन कहते हैं। इससे बचने के लिए परिपथ में फ्यूज लगाया जाता है।
17. आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:- जब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है तब नीले रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है , जिस कारण आसमान नीला दिखाई देता है।
18. तारे क्यों टिमटिमाते हैं?
उत्तर:- जब तारे का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है तो वह कभी सघन माध्यम तो कभी विरल माध्यम में प्रवेश करते हुए हमारी आंखों तक पहुंचता है । माध्यम में उतार-चढ़ाव के कारण कभी तारों का प्रकाश हमारी आंखों तक पहुंचता है कभी नहीं पहुंचता है जिस कारण तारे टिमटिमाते हुए प्रतीत होते हैं।
19. इंद्रधनुष क्यों बनता है?
उत्तर :-  आसमान में इंद्रधनुष प्रकाश के वर्ण विक्षेपण के कारण बनता है। दरअसल, वर्षा की बूंदे आसमान में प्रिज्म की भांति कार्य करती है जिस कारण सूर्य का प्रकाश सात रंगों में विभक्त हो जाता है और इंद्रधनुष का निर्माण होता है।
21. रेलवे सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का क्यों होता है?
उत्तर :-  लाल रंग के प्रकाश का तरंग धैर्य सबसे अधिक होने के कारण वह दूर से ही दिखाई देता है, इसलिए रेलवे सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का होता है इसके अलावा लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होने के कारण इसका प्रयोग रेलवे सिग्नल में किया जाता है।
22. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य लाल क्यों दिखाई पड़ता है?
उत्तर:-  सूर्योदय और सूर्यास्त के समय वायुमंडल से होकर सूर्य के प्रकाश को अधिक दूरी तय करना पड़ता है और उसे अधिक कणों से गुजरना पड़ता है। वायुमंडल के कण नीले प्रकाश को प्रकीर्णित कर देता है और लाल रंग का तरंगधैर्य सबसे अधिक होने के कारण वह हमारी आंखों पर सबसे पहले पहुंचता है इसलिए सूर्य लाल दिखाई पड़ता है।
23. दृष्टि दोष किसे कहते हैं ?
उत्तर:-  जब नेत्र के रेटिना पर निकट अथवा दूर के वस्तुओं का स्पष्ट प्रतिबिंब बनने की क्षमता खत्म हो जाता है तो इसे दृष्टि दोष कहते हैं।
 दृष्टि दोष मुख्यतः तीन प्रकार का होता है:- 
1. निकट दृष्टि दोष
2. दूर दृष्टि दोष
3. जरा दृष्टि दोष।
24. निकट दृष्टि दोष क्या है? यह क्यों होता है ? इसके निवारण बतावे।
उत्तर:-  जब व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाता है तो इसे निकट दृष्टि दोष कहते हैं।
 निकट दृष्टि दोष के कारण 
1.नेत्र गोलक का बड़ा हो जाना।
2. लेंस की फोकस दूरी घट जाना।
 निवारण:-  अवतल लेंस का उपयोग करना।
25. दूर दृष्टि दोष क्या है? इसके कारण तथा निवारण बतावे।
उत्तर:-  जब व्यक्ति को दूर की वस्तु दिखाई दे, किंतु नजदीक की वस्तु दिखाई नहीं दे, तो इसे दूर दृष्टि दोष करते हैं।
 दूर दृष्टि दोष के कारण
1. नेत्र गोलक का छोटा हो जाना।
2. लेंस की फोकस दूरी बढ़ जाना।
 निवारण:-  उत्तल लेंस का उपयोग करना।
26. जरा दृष्टि दोष क्या है इसके निवारण बतावे।
उत्तर:-  वृद्धावस्था में नेत्र के लेंस  कड़ा हो जाता है जिस कारण नेत्र की समंजन क्षमता में कमी आ जाती है, तो इसे जरा दृष्टि दोष कहते हैं।
 निवारण दो:- द्वि फोकसी लेंस का उपयोग करना।
27. स्नेल का नियम लिखें।
उत्तर:- जब एक ही रंग के प्रकाश की किरण किन्ही दो माध्यमों के सीमा तल पर तिरछी आपतित होती है तो आपतन कोण की ज्या तथा परावर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है। इस नियतांक को एक दूसरे के सापेक्ष अपवर्तनांक कहते हैं।
 अपवर्तनांक = Sine i/Sine r
28. आवर्धन किसे कहते हैं?
उत्तर:- प्रतिबिंब की ऊंचाई तथा वस्तु की ऊंचाई के अनुपात को आवर्धन कहते हैं।
आवर्धन = प्रतिदिन की ऊंचाई / वस्तु की ऊंचाई
29. वक्रता केंद्र किसे कहते हैं?
उत्तर:- गोलीय दर्पण जिस खोखले गोले का भाग होता है उस गोले के केंद्र को वक्रता केंद्र कहते हैं।
30. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या से क्या समझते हैं?
उत्तर:- गोलीय दर्पण जिस खोखले गोले का भाग होता है उसकी त्रिज्या को वक्रता त्रिज्या (r) कहते हैं। वक्रता त्रिज्या फोकस दूरी की दोगुनी होती है। अर्थात, r = 2 f
31. फोकस किसे कहते हैं?
उत्तर:- गोलीय दर्पण पर आपतित किरण परावर्तन के बाद मुख्य अक्ष को जिस बिंदु पर काटती है, वह बिंदु फोकस (F) कहलाता है। तथा फोकस और दर्पण के ध्रुव के बीच की दूरी को फोकस दूरी(f)  कहते हैं।
32. मुख्य अक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर:- गोलीय दर्पण के ध्रुव से वक्रता केंद्र को मिलाने वाली सरल रेखा को मुख्य अक्ष कहते हैं।
33. गोलीय दर्पण के ध्रुव से क्या समझते हैं?
उत्तर:- गोलीय दर्पण के मध्य बिंदु को दर्पण का ध्रुव करते हैं।
34. प्रतिबिंब किसे कहते हैं?
उत्तर:- किसी बिंदु स्रोत से आती हुई प्रकाश की किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या मिलती हुई मालूम पड़ती है, उसे उस बिंदु का प्रतिबिंब करते हैं। प्रतिबिंब दो प्रकार का होता है :- 
  a) वास्तविक प्रतिबिंब (real image)
  b) आभासी प्रतिबिंब ( virtual image)
35. उत्तल दर्पण तथा अवतल दर्पण में अंतर लिखें।
उत्तर:- उत्तल दर्पण
1. इसमें परावर्तक सतह बाहर की ओर उभरा रहता है।
2. इसमें आभासी प्रतिबिंब बनता है।
3. इसमें सीधा प्रतिबिंब बनता है।
4. इसमें प्रतिबिम्ब छोटा बनता है।
 अवतल दर्पण 
1.इसका परावर्तक सतह बाहर की ओर धंसा रहता है।
2. इसमें वास्तविक और आभासी दोनों प्रतिबिंब बनता है।
3. इसमें उल्टा और सीधा प्रतिबिंब बनता है।
4. इसमें प्रतिबिंब बड़ा, छोटा तथा वस्तु के आकार के बराबर बनता है।
36. अवतल लेंस को अपसारी लेंस क्यों कहते हैं?
उत्तर:- अवतल लेंस पर आपतित किरणें अपवर्तन के बाद मुख्य अक्ष से दूर हटकर छितर जाता है, इसलिए अवतल लेंस को अपसारी लेंस कहते हैं।
37. उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस क्यों कहते हैं?
उत्तर:- उत्तल लेंस पर आपतित किरणें अपवर्तन के बाद एक बिंदु पर मिलती हैं, इसलिए उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं।

38. लेंस की क्षमता से आप क्या समझते हैं? इसका मात्रक लिखिए।
उत्तर :-  किसी भी लेंस की फोकस दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते हैं। 
लेंस की क्षमता =  1/f
लेंस की क्षमता का मात्रक डायऑप्टर है।
39. मोटर वाहन में  साइड मिरर के रूप में उत्तल दर्पण का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर:- इसके दो कारण हैं- 
1. इसका दृष्टि क्षेत्र बहुत अधिक होता है, जिस कारण दूर की वस्तु का प्रतिबिंब बनता है।
2. यह हमेशा सीधा प्रतिबिंब बनाता है।
40.वास्तविक प्रतिबिंब तथा आभासी प्रतिबिंब में अंतर लिखें।
उत्तर:-  वास्तविक प्रतिबिंब 
1. इसको पर्दे पर उतारा जा सकता है।
2. यह हमेशा उल्टा होता है।
3. यह दर्पण के आगे बनता है।
 आभासी प्रतिबिंब
1. इसको पर्दे पर नहीं उतारा जा सकता है।
2. यह हमेशा सीधा होता है।
3. यह दर्पण के पीछे बनता है।
41. समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब की विशेषताओं को लिखें।
उत्तर:- 1. प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है।
         2. प्रतिबिंब सीधा बनता है।
         3. प्रतिबिंब पार्श्विक रूप से उल्टा बनता है।
         4. प्रतिबिंब को पर्दे पर नहीं उतारा जा सकता है।
         5. प्रतिबिंब दर्पण से उतना ही पीछे बनता है जितना वस्तु दर्पण   से आगे बढ़ता है।
42. विभांतर किसे कहते हैं ?
उत्तर:-इकाई आवेश को किसी चालक के एक सिरे से दूसरे सिरे तक लाने में किया गया कार्य विभांतर काल आता है। इसका मात्रक वोल्ट होता है।
43. आवेश क्या है?
उत्तर:- वैसा परमाणु जो इलेक्ट्रॉन का त्याग का ग्रहण कर चुका होता है आवेश कहलाता है। 
जो परमाणु इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर चुका होता है ऋण आवेश का लाता है तथा जो परमाणु इलेक्ट्रॉन का त्याग कर चुका होता है धन आवेश कहलाता है।
44.विद्युत धारा किसे कहते हैं इसे किस यंत्र से मापा जाता है
उत्तर:-  आवेश के सतत प्रवाह को विद्युत धारा कहते हैं। विद्युत धारा का मात्रक एंपियर होता है।
 विद्युत धारा को एमीटर से मापा जाता है।

                        I = Q / t
45. प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर लिखें।
उत्तर:- प्रत्यावर्ती धारा(Alternating current)
1)  इस धारा का परिमाप तथा दिशा समय के साथ बदलता रहता है।
2)  ट्रांसफार्मर की सहायता से इसके विभांतर  को घटाया बढ़ाया जा सकता है।
3)  यह ज्यादा खतरनाक होता है।
 दिष्ट धारा( Direct current)
1)  इस धारा का परिमाप तथा दिशा समय के साथ नहीं बदलता है।
2)  ट्रांसफार्मर की सहायता से इसके विभांतर को घटाया बढ़ाया नहीं जा सकता है।
3) यह प्रत्यावर्ती धारा की अपेक्षा कम खतरनाक होता है।
45. विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस क्यों भरी जाती है?
उत्तर:- विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस इसलिए भरी जाती है ताकि बल्ब का फिलामेंट ऑक्सीजन से अभिक्रिया न कर सके।
46. आहार श्रृंखला(Food chain) किसे कहते हैं?
उत्तर :- किसी पारिस्थितिक तंत्र में श्रृंखलाबद्ध तरीके से जुड़े जीवो द्वारा ऊर्जा अर्थात भोजन का एकपथिय  तथा एकदिशीय प्रवाह आहार श्रृंखला कहलाता है। आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण एक पोषी स्तर बनाता है।
47.  आहार जाल (Food web) किसे कहते हैं?
उत्तर :- पारिस्थितिक तंत्र में एक से अधिक आहार श्रृंखलाएं आड़ी- तिरछी जुड़कर एक जाल के समान रचना बना लेती है, इस जाल रूपी रचना को आहार जाल या खाद्य जाल कहते हैं।
48. प्रत्यावर्ती चाप(Reflex arc) क्या है?
उत्तर :- तंत्रिका आवेग द्वारा प्रतिवर्ती क्रिया के लिए अपना गया मार्ग प्रतिवर्ती चाप का कहलाता है।
49. अम्ल किसे कहते हैं की विशेषताओं को लिखें।
उत्तर:-अम्ल वे पदार्थ हैं जिनमें निम्न विशेषताएं होती हैं:-  अम्ल(Acid):-
 इसका स्वाद खट्टा होता है।
 इसके pH का मान 7 से कम होता है।
 यह जल में घुलकर H+  आयन उत्पन्न करता है।
 अम्ल इलेक्ट्रॉन ग्राही होते हैं।
 अम्ल नीले लिटमस पेपर को लाल में बदल देता है।
 अम्ल दो प्रकार के होते हैं :-  प्रबल अम्ल तथा दुर्बल अम्ल
50. प्रबल अम्ल और दुर्बल अम्ल किसे कहते हैं?
उत्तर:- प्रबल अम्ल(strong acid):- 
वैसे आप जो जल में घोलकर पूर्णता आयनित होकर हाइड्रोजन आयन (H+) प्रदान करते हैं, प्रबल अम्ल कहलाते हैं। जैसे :- सल्फ्यूरिक अम्ल (  H2 SO4), नाइट्रिक अम्ल ( HNO3)
दुर्बल अम्ल(weak acid)
 वैसे आप जो जल में घोलकर पूर्णत: आयनित नहीं होते हैं, उसे दुर्बल अम्ल कहते हैं। जैसे :-  एसिटिक अम्ल, कार्बोनिक अम्ल आदि
51. परागण किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर:- परागण (Pollination):-
 परागकण का पराग कोष से स्त्रीकेसर के वर्तिकाग्र पर पहुंचने की क्रिया को परागण कहते हैं।
 यह दो प्रकार का होता है:-
a) स्वपरागण (Self-Pollination):-  जब एक ही पुष्प के या एक ही पौधे के पुष्प के परागकण उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुंचते हैं तो इसे स्वपरागण कहते हैं।
b) पर - परागण (Cross Pollination ):- जब किसी पौधे के पुष्प के परागकण उसी कुल के दूसरे पौधे के वर्तिकाग्र पर पहुंचते हैं तो इसे पर - परागण कहते हैं।
52. समजात अंग तथा और समजात अंग किसे कहते हैं?
उत्तर:-  a)समजात अंग ( Homologous Organ):-
वैसे अंग जिसकी उत्पत्ति और संरचना एक जैसा  हो किंतु उसका कार्य अलग-अलग हो, समजात अंग कहलाते हैं।
 जैसे:- चिड़िया का पंख ( डैना) तथा मनुष्य का हाथ 
 b) असमजात अंग (Analogous Organ ) :- 
 वैसे अंग जिसकी उत्पत्ति और संरचना अलग-अलग हो, किंतु कार्य एक जैसा हो असमजात अंग कहलाते हैं।
 जैसे:-  तितली का पंख और चिड़िया का पंख
53. अवशेषी अंग किसे कहते हैं?
उत्तर:- जीवों में पाए जाने वाले वैसे अंग जो कभी क्रियाशील थे, किंतु अब वे कार्य नहीं कर रहे हैं, अवशेषी अंग कहलाते हैं।
 जैसे :- कृमिरूप अवशेषिका
 54 जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं? 
उत्तर:- जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel):-
वैसा ईंधन जो जीवाश्म से  प्राप्त होता है, जीवाश्म ईंधन कहलाता है। जैसे:- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।
55. निषेचन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर:- निषेचन (Fertilization):- नर युग्मक तथा मादा युग्मक के संलयन की प्रक्रिया जिसके फलस्वरूप युग्मनज का निर्माण होता है, निषेचन कहलाता है।
 यह दो प्रकार का होता है:- a) आंतरिक निषेचन b) बाह्य निषेचन
56. अपरा( प्लेसेंटा) क्या है? इसके कार्य लिखें।
उत्तर:- अपरा(Placenta):- 
अपरा एक मांसल संरचना है जिसके द्वारा गर्भस्थ शिशु मां के गर्भाशय से जुड़ा रहता है।
 अपरा के कार्य
a)  इसके द्वारा शिशु मां के रक्त से पोषण प्राप्त करता है।
 b) इसके द्वारा शिशु के उत्सर्जी पदार्थ मां के रक्त में जाता है। c )अपरा एस्ट्रोजन, ऑक्सीटोसिन तथा रिलैक्सीन हार्मोन स्रावित करता है।
57. यौन संचारित रोग किसे कहते हैं?
उत्तर:- वैसे रोग जो स्त्री से पुरुष में या पुरुष से स्त्री में यौन संबंधों के द्वारा फैलता है, यौन संचारित रोग कहलाता है।
 जैसे:-  एड्स, गोनोरिया, सिफलिस आदि।
58. जीन क्या है?
उत्तर:- डीएनए या गुणसूत्र का वह भाग जिसके द्वारा अनुवांशिक सूचनाओं संचरण पीढ़ी दर पीढ़ी होता है, जीन कहलाता है।

59. योजक कड़ी से आप क्या समझते हैं?
 उत्तर:-  वैसे जीव जिसमें दो वर्गों या संघों के जीवों के लक्षण पाए जाते हैं, योजक कड़ी कहलाते हैं।
 जैसे:- अर्कियॉप्टेरिक्स ( यह सरीसृप तथा पक्षी वर्ग के जीवों के बीच की योजक कड़ी है)

59. एलोजोम( लिंग गुणसूत्र) क्याहै?
उत्तर:- मनुष्य के कोशिकाओं में 23 जोड़ा गुणसूत्र पाए जाते हैं, जिनमें से 23 वां गुणसूत्र लिंग गुणसूत्र या एलोजोम कहलाता है। यह दो प्रकार का होता है:- X गुणसूत्र तथा Y गुणसूत्र। XX गुणसूत्र लड़कियों में पाया जाता है जबकि XY गुणसूत्र लड़कों में पाया जाता है।
61. उत्तक संवर्धन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- उत्तक संवर्धन (Tissue Tissue):-  पौधों के वर्धी भाग जैसे:- जड़, तना, पत्ती आदि द्वारा कृत्रिम पोषक माध्यम में सम्पूर्ण पादप शरीर को विकसित करना उत्तक संवर्धन कहलाता है।
62.जनसंख्या नियंत्रण की विभिन्न विधियों का वर्णन करें। 
उत्तर:- जनसंख्या नियंत्रण की विधियां:-
a) पुरुष नसबंदी।
b) स्त्री बंध्याकरण।
c) कंडोम का प्रयोग
d) गर्भनिरोधक गोली जैसे:- माला D, सहेली आदि का प्रयोग 
e) कॉपर T का प्रयोग
63.मासिक धर्म चक्र क्या है?
उत्तर:- 12- 14 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र की लड़कियों या स्त्रियों के गर्भाशय की दीवार की सबसे भीतरी परत का प्रत्येक 28 या 29 दिन पर टूठकर रक्त के साथ योनि मार्ग द्वारा बाहर निकलना मासिक धर्म चक्र या रजो चक्र कहलाता है। मासिक धर्म चक्र गर्भधारण के बाद बंद हो जाता है। सामान्यता 50 वर्ष की आयु में यह क्रिया स्वत:  समाप्त हो जाती है, जिसे रजोनिवृत्ति कहते हैं।
64. पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं?
उत्तर :- जैव मंडल की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई जहां जीव और जीव के बीच तथा जीव और उसके भौतिक वातावरण के बीच पारस्परिक क्रिया होती है, पारिस्थितिक तंत्र कहलाता है ।
65. अपमार्जक किसे कहते हैं? पारिस्थितिक तंत्र में इसकी क्या भूमिका है?
उत्तर:- वैसे सूक्ष्मजीव जो किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में मृत जीवों को अपघटित कर देते हैं, अपमार्जक कहलाते हैं। यदि अपमार्जक ना हो तो पारिस्थितिक तंत्र मृत जीवों से भर जाएगा।
68.  जैव आवर्धन क्या है? इसके क्या दुष्परिणाम होते हैं?
उत्तर:- विषैले रासायनिक पदार्थों का आहार श्रृंखला के द्वारा जीवों में पहुंचना और प्रत्येक पोषी स्तर में इसकी वृद्धि होते जाना  जैव आवर्धन कहलाता है। जैसे:- DDT के जैव आवर्धन से पक्षियों के अंडे परिपक्व होने से पहले ही टूट जाते हैं, जिस कारण पक्षियों की कई प्रजातियां समाप्त हो गई है।
69. ओजोन परत क्या है? इसका क्या महत्व है? ओजोन परत के क्षय के कारण लिखें।
उत्तर:- पृथ्वी के वायुमंडल का सबसे बाहरी परत जो ओजोन गैस का बना हुआ है ओजोन परत कहलाता है।ओजोन परत  सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैगनी किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकता है।
 ओजोन परत का CFC  गैस के कारण पतला हो जाना ओजोन छिद्र कहलाता है। ओजोन छिद्र के कारण पराबैगनी किरण पृथ्वी पर पहुंचती है, जिसके निम्न दुष्परिणाम होते हैं:-
A. मनुष्य में त्वचा कैंसर तथा मोतियाबिंद होना।
B. मनुष्य के लिए लाभदायक सूक्ष्म जीवो का मर जाना।C.मौसम संबंधी घटनाओं में परिवर्तन आना
70. हरित गृह प्रभाव क्या है?
 उत्तर:-  कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड आदि गैसों के कारण सूर्य से प्राप्त विकिरण जब पृथ्वी के धरातल से वापस लौट कर पुनः पृथ्वी के वायुमंडल में ही रह जाता है तो इस घटना को हरित गृह प्रभाव कहते हैं।
71. वैश्विक उष्णता से आप क्या समझते हैं? वैश्विक उष्णता के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं?
उत्तर:- हरित गृह प्रभाव के कारण पृथ्वी के वायुमंडल का साल दर साल धीरे-धीरे गर्म होना, वैश्विक उष्णता कहलाता है। वैश्विक उष्णता से निम्नलिखित दुष्परिणाम हो सकते हैं:-
a) पृथ्वी के ध्रुवों तथा पहाड़ों के ग्लेशियरों पर जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगेगी, जिस कारण नदियों का जल स्तर तथा समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा।
b) जलवायु परिवर्तन होने लगेगा।
73. रक्त क्या है? इसके घटकों एवं कार्यों का वर्णन करें।
74. आदर्श ईंधन की विशेषताओं को लिखें।
उत्तर:- a) इसका उष्मीय मान उच्च होना चाहिए।
 b) यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।
c) इसका प्रज्वलन ताप कम होना चाहिए।
d) जलने पर यह कम धुआं उत्पन्न करें।
e) इसका भंडारण आसानी से हो सके।
76. प्रज्वलन ताप किसे कहते हैं?
उत्तर:- वह न्यूनतम ताप जिस पर कोई पदार्थ जलना प्रारंभ करता है, वह उस पदार्थ का प्रज्वलन ताप कहलाता है।
77. बायोगैस क्या है?
उत्तर:- कार्बनिक पदार्थों खासकर गोबर , मल-मूत्र आदि के जैव अपघटन के दौरान उत्पन्न गैसों को बायो गैस कहते हैं।
जैसे:- मिथेन गैस
78. जीवाश्म  क्या है?
उत्तर:- हजारों - लाखों वर्ष पूर्व पृथ्वी पर मौजूद वैसे जीव जो उच्च ताप और दाब के कारण पृथ्वी के चट्टानों में संरक्षित हो गए थे, चट्टानों की खुदाई से प्राप्त उन जीवों के अवशेषों को जीवाश्म कहते हैं।
79. नाभिकीय संलयन और नाभिकीय विखंडन में अंतर लिखें।
उत्तर:- नाभिकीय संलयन ( Nuclear Fusion):-
a) वैसी प्रक्रिया जिसमें दो हल्के नाभिक आपस में जुड़ कर भारी नाभिक का निर्माण करते हैं, नाभिकीय संलयन कहलाते हैं।
b) इस प्रक्रिया में के दौरान भारी मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। c) इसके लिए उच्च ताप की आवश्यकता होती है।
d) नाभिकीय संलयन के उदाहरण:- हाइड्रोजन बम, सूर्य से प्राप्त ऊर्जा
 नाभिकीय विखंडन ( Nuclear fission) :-
a) वैसी प्रक्रिया जिसमें भारी नाभिक टूट कर दो हल्के नाभिक का निर्माण करते हैं, नाभिकीय विखंडन कहलाते हैं।
 b) इस प्रक्रिया के दौरान नाभिकीय संलयन की तुलना में कम ऊर्जा उत्पन्न होती है।
c) यह प्रक्रिया सामान्य ताप पर होता है।
d) परमाणु बम नाभिकीय विखंडन पर आधारित है।

80. साबुन तथा अपमार्जक में अंतर लिखें।
उत्तर :- साबुन (Soap):-
a) ये उच्च वसा अम्लों के सोडियम लवण होते हैं।
b) साबुन कठोर जल के साथ झाग उत्पन्न नहीं करते हैं।
c) यह जैव निम्नीकरणीय होते हैं।
 अपमार्जक (Detergent):-
a) ये सल्फोनिक अम्ल के सोडियम लवण होते हैं।
b) अपमार्जक कठोर जल के साथ भी झाग उत्पन्न करते हैं।
c) ये जैव अनिम्नीकरणीय होते हैं।

88. संयोजकता किसे कहते हैं?
 उत्तर:-  किसी भी तत्व के परमाणु यौगिक बनाते समय अपने सबसे भारी कक्षा में 8 इलेक्ट्रॉन को पूरा करने के लिए जितने इलेक्ट्रॉन का त्याग करता है या ग्रहण करता है या साझीदारी करता है, वह उस तत्व का संयोजकता कहलाता है।
89. परमाणु संख्या किसे कहते हैं?
 उत्तर:- किसी भी तत्व के परमाणु में मौजूद कुल इलेक्ट्रॉन की संख्या या कुल प्रोटॉन की संख्या की संख्या को परमाणु संख्या कहते हैं।
90. कार्बन नाइट्रोजन और क्लोरीन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखें।
91. अपरूपता किसे कहते हैं?
 उत्तर:- दो या दो से अधिक रूपों में पाए जाने वाले वैसे तत्व जिनके रासायनिक गुण समान किंतु भौतिक गुण अलग अलग हों एक दूसरे के अपरूप कहलाते हैं और इस घटना को अपरूपता कहते हैं। जैसे :- हीरा , ग्रेफाइट और बक मिनिस्टर फ्लेरिन कार्बन के अपरूप हैं।
92.हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है।
उत्तर : - हाइड्रोकार्बन :-  कार्बन और हाइड्रोजन से बने यौगिकों को हाइड्रोकार्बन कहते हैं। हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं:- संतृप्त हाइड्रोकार्बन और असंतृप्त हाइड्रोकार्बन
93. समावयवता किसे कहते हैं?
 उत्तर:- वैसे कार्बनिक  यौगिक जिनके अणुसूत्र सामान किंतु संरचना सूत्र अलग-अलग हैं, एक दूसरे के समावयवी कहलाते हैं और इस घटना को समावयवता कहते हैं। जैसे:- नॉर्मल ब्यूटेन तथा आइसो ब्यूटेन
94. समजातीय श्रेणी क्या है?
 उत्तर:- कार्बनिक यौगिकों की ऐसी श्रेणी जिनके दो क्रमागत सदस्यों के बीच - CH2 का अंतर हो और उसके रसायनिक गुण समान हों, समजातीय श्रेणी कहलाता है।
95. क्रियाशील मूलक क्या है?
उत्तर:- कार्बनिक यौगिकों में मौजूद वैसे तत्व के परमाणु या परमाणुओं के समूह जिस पर कार्बनिक यौगिक का रासायनिक गुण निर्भर करता है, उसे क्रियाशील मूलक कहते हैं।
96. कार्बन के सृंखलन गुण क्या समझते हैं?
97. जीवो के लिए पोषण क्यों अनिवार्य है?
 उत्तर:- जीवो को पोषण की आवश्यकता निम्न कारणों से होती है:-
a) उपापचय क्रियाओं के संचालन हेतु निरंतर ऊर्जा प्राप्ति के लिए
b) शरीर की वृद्धि के लिए
c) टूटे-फूटे उत्तकों के मरम्मत के लिए
d) कोशिकाओं के जीवद्रव के निर्माण के लिए
98. पोषण की परिभाषा लिखें।
99. भोजन के पाचन से आप क्या समझते हैं?
 उत्तर:-  भोजन यानी जटिल कार्बनिक पदार्थों का पाचक रस की मदद से सरलतम कार्बनिक पदार्थों में बदलना भोजन का पाचन कहलाता है।
99. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं?
100. मृतजीवी पोषण क्या है?
उत्तर:- पोषण की वह विधि जिसमें जीव मृत जंतुओं और पौधों के शरीर से अपना भोजन अपने शरीर की सतह से घुलित कार्बनिक पदार्थों के रूप में अवशोषित कर प्राप्त करता है, मृतजीवी पोषण कहलाता है। जैसे:- कवक, जीवाणु।
101. परजीवी पोषण क्या है?
 उत्तर:- पोषण की वह विधि जिसमें जीव अपना भोजन दूसरे जीवो के शरीर में रहकर प्राप्त करता है, परजीवी पोषण कहलाता है तथा उस जीव को परजीवी कहते हैं। जिस जीव से परजीवी जीव पोषण प्राप्त करता है, उस जीव को पोषी  कहते हैं। जैसे:-  भैंस पोषी जीव है तथा जोक परजीवी जीव ।
102. प्राणीसम पोषी जीव किसे कहते हैं?
 उत्तर:- वैसे जीव जो अपना भोजन ठोस या तरल के रूप में ग्रहण करता है, प्राणीसम पोषी जीव कहलाता है। जैसे:- अमीबा, पैरामीशियम, मनुष्य आदि
103. जैव प्रक्रम किसे कहते हैं?
104. जीवो में पोषण की प्रमुख विधियां कौन-कौन सी हैं? 105.प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं? प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
106. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए किन किन पदार्थों की आवश्यकता होती है?
107. लसीका क्या  हैं?
 उत्तर:- उत्तक के कोशिकाओं के बीच पाए जाने वाले WBC युक्त प्लाज्मा को लसीका कहते हैं।
108. रक्तचाप किसे कहते हैं?
उत्तर:- महाधमनी और धमनियों में रक्त के प्रवाह का दबाव रक्तचाप कहलाता है।
109. हृदय चक्र किसे कहते हैं?
 उत्तर:-  रक्त के परिवहन के दौरान हृदय में एक बार रक्त का भरना और फिर उस का बाहर निकलना हृदय चक्र कहलाता है।
110. हाइपरटेंशन क्या है?
 उत्तर:-  सामान्य से अधिक रक्त दाब को हाइपरटेंशन कहते हैं। मनुष्य का सामान रक्तदाब 120 / 80 mm Hg होता है।
107. श्वसन की परिभाषा लिखें?

108. किण्वन किसे कहते हैं?
109. मानव शरीर की कौन-कौन सी संरचना है स्वसन अंगो का निर्माण करती है?
110. श्वासोच्छवास क्या है?
111. वायवीय श्वसन तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर है? उत्तर:-  
 112. प्रयोगशाला में विरंजक चूर्ण कैसे बनाया जाता है? इसके प्रमुख उपयोग लिखें।
उत्तर:-  शुष्क बुझे हुए चूने को 40 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करके उसके ऊपर क्लोरीन गैस प्रवाहित करने पर विरंजक चूर्ण बनता है।
 विरंजक चूर्ण के उपयोग
a) कीटाणु नाशक के रूप में
b) कागज एवं कपड़ों के विरंजन में
c) क्लोरोफॉर्म बनाने में। H
114. दहन किसे कहते हैं?
उत्तर:- किसी भी पदार्थ के ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलने पर उष्मा और प्रकाश का उत्पन्न होना है , दहन कहलाता है।
115. दहन के लिए आवश्यक शर्तों को लिखें।
उत्तर:-  a) दहनशील पदार्थ की उपस्थिति
 b ) ऑक्सीजन की उपस्थिति
 c)  प्रज्वलन ताप की प्राप्ति
116. भर्जन और निस्तापन में अंतर लिखें।
उत्तर:- भर्जन ( Roasting):-
a)  इस प्रक्रिया में अयस्कों को वायु की उपस्थिति में गर्म किया जाता है।
b) भर्जन सल्फाइड अयस्कों का किया जाता है।
 निस्तापन (Calcination):-
a) इस प्रक्रिया में अयस्कों को वायु की अनुपस्थिति में गर्म किया जाता है।
b) निस्तापन ऑक्साइड एवं कार्बोनेट अयस्कों का किया जाता है।।
117. अयस्क किसे कहते हैं?
उत्तर:- जिस खनिज में प्रचुर मात्रा में धातु मौजूद हो तथा जिस से कम खर्च में आसानी से धातु प्राप्त किया जा सके अयस्क कहलाता है।
118. गैंग क्या है?
 उत्तर :- अयस्कों में मौजूद अवांछनीय पदार्थ को गैंग कहते हैं।
119. धातुकर्म किसे कहते हैं?
उत्तर:- धातुकर्म:-  
अयस्कों से धातु के निष्कर्षण एवं शोधन की प्रक्रिया को धातुकर्म कहते हैं।
120. ग्लेवनाइजेशन ( जस्तीकरण) क्या है?
उत्तर:- धातु की किसी वस्तु को पिघले हुए जस्ते में डूबा कर उस पर जस्ता का परत चढ़ाना जस्तीकरण कहलाता है। जस्सीकरण के द्वारा धातु के वस्तुओं को संक्षारण से रोका जाता है।
121. मिश्रधातु किसे कहते हैं?
उत्तर:- मिश्रधातु (Alloy) :-
  दो या दो से अधिक धातुओं या धातु और अधातु के समांग मिश्रण को मिश्र धातु कहते हैं। जैसे:- कांसा
122. प्लास्टर ऑफ पेरिस कैसे बना जाता है?
उत्तर:-  जिप्सम को 120 डिग्री सेल्सियस ताप पर गर्म कर प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाया जाता है।
123. धातु के संक्षारण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- धातु की सतह पर वायु की ऑक्सीजन,, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प, सल्फर डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड आदि की अभिक्रिया के कारण धातु का क्षय होना, धातु का संक्षारण कहलाता है। जैसे:- लोहे में जंग लगना।
124.ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप ऊष्मा का उत्सर्जन होता है, उष्मा क्षेपी अभिक्रिया कहलाता है।
125.उष्मा शोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:-  वैसी रसायनिक अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप उस्मा का अवशोषण होता है ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहलाता है।
126. वैधुत अपघटन से क्या समझते हैं?
उत्तर:- जब कुछ धातुओं के द्रवित ऑक्साइड एवम् क्लोराइड से होकर विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो वह अपघटित हो जाती हैं, इस अभिक्रिया को विद्युत अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।
127. उदासीनीकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं?
 उत्तर:- वह अभिक्रिया जिसमे कोई अम्ल किसी भस्म के साथ अभिक्रिया कर लवण और जल बनाता है, उदासीनीकरण अभिक्रिया कहलाता है।
128. रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:- जिस अभिक्रिया में ऑक्सीकरण तथा अवकरण साथ-साथ होता है, उसे रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं।

Post a Comment

0 Comments