![]() |
| Science ka VVI question for class 10th |
Class 10th board Exam 2021 science[विज्ञान] model paper question 2021
10th class science question answer in
Hindi.
10th class science क्वेश्चन आंसर हिंदी question answer in Hindi में पढ़ने के लिए आपको मैट्रिक बिहार बोर्ड परीक्षा 2021 महत्वपूर्ण प्रश्न important questions नीचे दिया गया है जिससे आप क्लास 10thबोर्ड परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं । यहां पर आपको सभी विषय का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन subjective and objective question तथा माडल पेपर 2021 model paper 2021 मिल जायेगा।.
वर्ग दशम के छात्रों के लिए जीवविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
पोषण Nutrition)
1. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का प्रतिशत कितना है?
उत्तर:- 0.03%
2. स्व पोषण के लिए क्या - क्या आवश्यक है?
उत्तर:- कार्बन डाइऑक्साइड, जल, पर्ण हरित तथा सूर्य का प्रकाश
3. कवक में पोषण की कौन सी विधि पायी जाती है?
उत्तर:- मृतजीवी पोषण
4. मनुष्य के मुखगुहा में कौन सी ग्रंथि पाई जाती है?
उत्तर:- लार ग्रंथि
5. लार ग्रंथि के अन्तर्गत कौन कौन सी ग्रंथि पाई जाती है?
उत्तर:- पैरोटिड ग्रंथि, सब मैंडिबुलर ग्रंथि और सब्लिंगुअल ग्रंथि
6. लार ग्रंथि में स्टार्च पाचक कौन सा एंजाइम पाया जाता है?
उत्तर:- टायलिन ( यह स्टार्च को मल्टोज में बदल देता है)
7. जठर ग्रंथि कहां पाया जाता है?
उत्तर:- आमाशय में
8. जठर ग्रंथि से कौन सा अम्ल स्रावित होता है?
उत्तर:- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl)
9. जठर ग्रंथि से कौन सा रस स्रावित होता है?
उत्तर:- जठर रस
10. जठर रस में क्या क्या पाया जाता है?
उत्तर:- पेप्सिन एंजाइम, HCl, म्यूकस तथा जल
11. जठर रस के HCl का क्या कार्य है?
उत्तर:- जीवाणु को नष्ट करना तथा पेप्सीनोजेन को पेप्सीन में बदलना
12. मनुष्य में पाचन क्रिया कहां से आरंभ होता है?
उत्तर:- मुखगुहा से
13. भोजन का पाचन किस प्रकार की अभिक्रिया है?
उत्तर:- उपचयन अभिक्रिया
14. वसा पाचक एंजाइम को क्या कहते हैं?
उत्तर:- लायपेज़
15. छोटी आंत में कितने भाग पाया जाता है? उसके नाम बताएं।
उत्तर:- 3 ( डूयूडेनम, जेजुनम तथा इलियम)
16. भोजन का अधिकतम पाचन छोटी आंत के किस भाग में होता है?
उत्तर:- डूयूडेनम में
17. भोजन का अधिकतम अवशोषण छोटी आंत के किस भाग में होता है?
उत्तर:- इलियम में
18. जल का अधिकतम अवशोषण कहां होता है?
उत्तर:- बड़ी आंत में
19. कृमिरूप अवशोषिका(Vermiform appendix) कहां पाया जाता है?
उत्तर: - बड़ी आंत(Large intestine) में
20. अग्नाशय से कौन सा पाचक एंजाइम स्रावित होता है?
उत्तर:- अग्नाशयिक रस(Pancreatic juice)
21. अग्नाशयिक रस में कौन कौन सा एंजाइम पाया जाता है?
उत्तर:- एमायलेज, ट्रिप्सिन, लायपेज़ तथा न्यूक्लिएज
22. अग्नाशयिक रस में कौन सा प्रोटीन पाचक एंजाइम पाया जाता है?
उत्तर:- ट्रिप्सिन
23. मानव शरीर का सबसे कठोर भाग क्या है?
उत्तर:- एनामेल
24. एनामेल कहां पाया जाता है?
उत्तर:- दांत में
25. दांत कितने भाग में बंटा होता है?
उत्तर:- 3 ( किरीट, ग्रीवा तथा जड़)
26. मानव शरीर में पाए जाने वाली सबसे ग्रंथि कौन है?
उत्तर:- यकृत(Liver)
27. अमीबा भोजन का अंतर ग्रहण किसके द्वारा होता है?
उत्तर:- कूटपाद(Pseudopodia) के द्वारा
28. कवक में किस प्रकार का पोषण पाया जाता है?
उत्तर:- मृतजीवी पोषण(Saprophytic nutrition)
29. अपघटक के अन्तर्गत कौन कौन से जीव आते हैं?
उत्तर:- कवक(fungi) तथा जीवाणु(Bacteria)
30. पौधों के किस कोशिका में पर्णहरित पाया जाता है?
उत्तर:- मेसोफिल कोशिकाओं(Mesophyll cell)
31. पर्णहरित में कौन सा धातु पाया जाता है?
उत्तर:- मैग्नेशियम
32. पतियों में गैसों का आदान प्रदान किसके द्वारा होता है?
उत्तर:- रंधों(Stomata) के द्वारा
33. रंध किस कोशिकाओं से घिरा रहता है?
उत्तर:- रक्षी कोशिकाओं(Guard cells) के द्वारा
34. परजीवी पोषण किन – किन जीवों में पाया जाता है? नाम लिखें।
उत्तर:- गोलकृमि,फीताकृमि, अमरबेल,जोंक
35. वे सारी प्रक्रियाएं जिसके द्वारा जीवो का अनुरक्षण होता है क्या कहलाता है?
उत्तर:- जैव प्रक्रम
36. मनुष्य के आहार नाल की लंबाई कितनी होती है?
उत्तर:- 8-10 मीटर लगभग
37. छोटी आत की दीवारों की ग्रंथियों से निकलने वाला रस क्या कहलाता है?
उत्तर:- आंत्र रस(Succus entericus)
38. प्रकाश संश्लेषण के दौरान सौर ऊर्जा का परिवर्तन किस ऊर्जा में होता है?
उत्तर:- रासायनिक ऊर्जा में
39. पर पोषण कितने प्रकार का होता है?
उत्तर:- मृत जीवी पोषण, परजीवी पोषण, प्राणीसम पोषण ं
40. हरे पेड़ पौधे मैं किस प्रकार का पोषण पाया जाता है?
उत्तर:- स्व पोषण
41. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया का रसायनिक समीकरण लिखें।
उत्तर:- 6CO2 + 12 H2O + प्रकाश + क्लोरोफिल → C6H12O6+ 6 O2 + 6H2O
42. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में क्या बनता है?
उत्तर:- ऑक्सीजन
43. कवक एवं जीवाणुओं में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया क्यों नहीं हो पाती है?
उत्तर:- क्योंकि पर्ण हरित उसमें नहीं पाया जाता है।
44. पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम किस प्रकार के जंतु हैं?
उत्तर:- सरल प्राणीसम(Holozoic) पोषी जीव
45. ग्रसनी(Pharynx) में स्थित दो छिद्रों के नाम लिखें।
उत्तर:- निगल द्वार(Gullet) तथा कंठद्वार(Glottis)
46. पर्णहरित / क्लोरोफिल कहां पाया जाता है?
उत्तर:- पादप कोशिका के हरित लवक(Chloroplast) में
47. प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा पौधे क्या निर्माण करते हैं?
उत्तर:- ग्लूकोज
48. अमीबा में भोजन का पाचन कहां होता है?
उत्तर:- भोजन रसधानी
49. ग्रास नली की दीवार में तरंग की तरह होने वाले संकुचन एवं फैलाव को क्या कहते हैं?
उत्तर:- क्रमाकुंचन(peristalsis)
50. भोजन में मौजूद प्रोटीन को पेप्टोन में कौन सा एंजाइम परिवर्तित करता है?
उत्तर:- पेप्सीन
51. आहार नाल के सबसे लंबे भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर:- छोटी आंत (Small intestine)
52. गोबर छत्ता में किस प्रकार का पोषण होता है?
उत्तर:- मृतजीवी पोषण (Saprophytic nutrition)
53. अपचा भोजन अस्थाई तौर पर कहां संचित रहता है?
उत्तर:- रेक्टम में
54. पाचन की क्रिया कहां पूर्ण होती है?
उत्तर:- इलियम में
55. मनुष्य के जीव के ऊपरी सतह पर पाई जाने वाली संरचना को क्या कहते हैं?
उत्तर:- स्वाद कलियां (Taste buds)
56. परजीवी अपना भोजन किस जीव से प्राप्त करते हैं, वह जीव क्या कहलाते हैं?
उत्तर:- पोषी (Host)
57. वैसे पौधे जो पोषण के लिए सड़ी गली चीजों पर आश्रित रहते हैं क्या कहलाते हैं?
उत्तर:- मृतजीवी
58. लाइपेज एंजाइम वसा को किस में बदल देता है?
उत्तर:- वसा अम्ल और ग्लिसरोल में
59. पैरामीशियम में भोजन का अंतर ग्रहण किस संरचना से होता है?
उत्तर:- कोशिकामुख (Cytostome)
60. छोटी आत में भोजन का पाचन पूर्ण होने के बाद वह क्या कहलाता है?
उत्तर:- चाइल
61. पौधों में कार्बोहाइड्रेट का परिवहन किस रूप में होता है?
उत्तर:- सुक्रोज के रूप में
62. पित्त का क्या कार्य है?
उत्तर:- वसा का पायसीकरन
63. आमाशय में पचा हुआ भोजन क्या कहलाता है?
उत्तर:- काइम
2021 ka matric ka question answer
अगर आपवैसे छात्र है जो मैट्रिक क्वेश्चन आंसर matric ka question 2021 हिन्दी में खोज रहे हैं तो आपको यहां पर मैट्रिक बिहार बोर्ड परीक्षा 2021 Bihar Bihar board exam 2021 के लिए आपको VVI Question मिल जाएगा।
Class 10th board Exam 2021 science question paper




0 Comments