Recents in Beach

header ads

सामाजिक अध्ययन के नोट्स हिंदी में class 10

 

 राजनीति विज्ञान ( Political Science  ) के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. ग्राम पंचायत के प्रमुख अंग कौन-कौन हैं?

उत्तर:-  ग्राम पंचायत के प्रमुख अंग निम्न है :-

 1)  ग्राम सभा

 2)  कार्यकारिणी समिति

 3)  पंचायत सेवक

 4)  ग्राम रक्षा दल

 5)  ग्राम कचहरी

2. भ्रूण हत्या क्या है?

उत्तर:-  जब कन्या भ्रूण का चिकित्सीय परीक्षण द्वारा पता लगाकर गर्भ में ही नष्ट कर दिया जाता है तो इसे भ्रूण हत्या कहा जाता है। भ्रूण हत्या पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता का प्रतीक है।

3. दल बदल कानून क्या है?

उत्तर:- विधायकों और सांसदों के दल बदल को रोकने के लिए बना कानून दल बदल कानून है। इस कानून के तहत जब कोई भी विधायक या  सांसद जिस दल के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होते हैं और यदि वह अपने दल को छोड़कर नए दल में जाना चाहता है तो उसे अपनी सीट गवानी होगी। यह कानून राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाया गया है।

4. परिवारवाद क्या है?

उत्तर:- जब किसी विधायक या सांसद के निधन या इस्तीफे के कारण कोई सीट खाली होती है और उस सीट पर उसी विधायक या सांसद के किसी परिजन को टिकट दे दिया जाता है तो यह परिवारवाद कहलाता है।

5. बंधुआ मजदूर किसे कहते हैं?

उत्तर:-  किसी के अधीन में रहकर काम करने वाले मजदूर को बंधुआ मजदूर कहते हैं।

6. भारतीय संविधान की विशेषताओं को लिखें।

उत्तर:- 1. भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।2. भारत का संविधान कठोर एवं लचीला है।3. भारत का संविधान एक संघीय संविधान है।

7. सत्ता की साझेदारी से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर :- जब देश की सत्ता में देश के अंदर रहने वाले सभी वर्गों को हिस्सेदार बनाया जाता है तो इस व्यवस्था को सत्ता की साझेदारी कहा जाता है।

8. धर्मनिरपेक्ष राज्य से क्या समझते हैं?

उत्तर:-  ऐसा राज्य जिसमें किसी भी धर्म विशेष को प्राथमिकता ना देकर सभी धर्मों को समान आदर प्राप्त हो, उसे धर्मनिरपेक्ष राज्य करते हैं। जैसे- भारत।

9. प्रत्यक्ष लोकतंत्र किसे कहते हैं?

उत्तर :-  वैसा लोकतंत्र जिसमें जनता स्वयं शासन में भाग लेती है, प्रत्यक्ष लोकतंत्र का नाता है। जैसे स्वीटजरलैंड

10. अप्रत्यक्ष लोकतंत्र किसे कहते हैं? 

उत्तर:- वैसा लोकतंत्र जिसमें जनता के द्वारा चुने प्रतिनिधि शासन में भाग लेते हैं, अप्रत्यक्ष लोकतंत्र कहलाता है। जैसे - भारत

11. लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्तों को लिखें।

उत्तर:-  लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्त निम्नलिखित हैं:-

  1) जनता की लोकतंत्र में पूरी आस्था हो।

  2) नागरिकों को शिक्षित होना आवश्यक हो।

 3) लोगों में आर्थिक समानता हो।

 5)  स्थानीय स्वशासन की आवश्यकता हो ताकि नागरिकों को शासन के कार्य में भाग लेने का अधिक अवसर मिले।

12. महिला सशक्तिकरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- आर्थिक एवं राजनीतिक अवसरों तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता की ओर ध्यान खींचना महिला सशक्तिकरण कहलाता है।

13. सांप्रदायिकता क्या है? 

अपने धार्मिक हितों के लिए राष्ट्रहित का बलिदान कर देना संप्रदायिकता कहलाता है।

14.  भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है कैसे?

उत्तर :- क्योंकि भारत में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है तथा भारत का अपना कोई भी राष्ट्रीय धर्म नहीं है।

15. रंगभेद नीति से क्या समझते हैं ?

उत्तर :- मनुष्य में गोरे और काले रंग के आधार पर विभेद करना तथा काले रंग वालों को गोरे रंग वालों की तुलना में कई अधिकारों से वंचित करना रंगभेद कहलाता है।

16. सामाजिक विभेद से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- जन्म , जाति,भाषा तथा  धर्म के आधार पर समाज के लोगों का अलग अलग गुटों में बंट जाना सामाजिक विभेद कहलाता है। 

17. सामाजिक विभेद का कुपरिणाम क्या है?

उत्तर :- सामाजिक विभेद के कारण ही संघर्ष और हिंसा की स्थिति बनी रहती है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक सिद्ध होती है।

18. लैंगिक विभेद से आप क्या समझते हैं?

लिंग के आधार पर स्त्रियों और पुरुषों में विभेद करना लिंगभेद कहलाता है।

 19. उदारीकरण क्या है?

उत्तर:- देश में विदेशी पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सुधार की वह प्रक्रिया जिसके तहत सरकार व्यापार हेतु अनावश्यक नियंत्रण तथा प्रतिबंध को हटा देती है उदारीकरण कहलाता है। भारत सरकार ने 1991 में उदारीकरण की नीति अपनाई।

20. वैश्वीकरण या भूमंडलीकरण क्या है?

उत्तर:- वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का समन्वय या एकीकरण किया जाता है ताकि वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी, प्रौद्योगिकी तथा श्रम का निर्बाध प्रवाह एक देश से दूसरे देशों में हो सके।

21. वैश्वीकरण के लाभ लिखें?

उत्तर:- 

वैश्वीकरण के कारण दुनिया के सभी देशों के उच्चतम उत्पाद लोगों को उपयोग के लिए उपलब्ध हो गया है।

वैश्वीकरण के कारण औद्योगिक प्रसार हुआ है जिस कारण लोगों के लिए रोजगार के नए नए क्षेत्र खुल गए हैं।

वैश्वीकरण के कारण विश्व के विकसित देशों के आधुनिक प्रौद्योगिकी अन्य विकासशील देशों को आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

22. बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं?

उत्तर:- वैसी कंपनी जिसका एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण और स्वामित्व होता है बहुराष्ट्रीय कंपनी कहलाता है। जैसे- टाटा मोटर्स, नोकिया, फोर्ड, कोका कोला आदि।

23. निजीकरण क्या है?

उत्तर:- सार्वजनिक क्षेत्रों के उद्यमों को जब सरकार निजी क्षेत्र के कम्पनियों को आंशिक या पूर्णतः सौंप देती है और उसका स्वामित्व एवं प्रबंधन निजी क्षेत्र की कंपनियां करने लगती है तो इसे निजीकरण कहा जाता है।

                               भूगोल

1. नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परियोजना क्यों कहा जाता है?

उत्तर:- नदी घाटी परियोजना से एक ही समय में बहुत से उद्देश्य जैसे- सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, हरियाली तथा पर्यटन आदि पूरे किए जाते हैं। इसलिए इसे बहुउद्देशीय परियोजना कहा जाता है।

2. लौह इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग क्यों कहा जाता है?

 उत्तर :- लौह इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग इसलिए कहते हैं क्योंकि यह अन्य उद्योगों के लिए मशीन , कलपुर्जे, मोटर गाड़ियां , इंजन तथा कृषि के विभिन्न यंत्र इसी उद्योग द्वारा बनाए जाते हैं।

3. विनिर्माण उद्योग से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- वह उद्योग जो कच्चे माल से जीवन उपयोगी वस्तुएं तैयार करता है, विनिर्माण उद्योग कहलाता है। जैसे कपास से कपड़ा, गन्ना से चीनी तथा बॉक्साइट से अल्मुनियम की वस्तुएं आदि।

4. गहन कृषि से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- अधिक पूंजी तथा श्रम लगाकर कम भूमि में अधिकतम फसल उत्पादन करना गहन कृषि कहलाता है। गहन कृषि उन क्षेत्रों में पाई जाती है, जहां जनसंख्या के हिसाब से भूमि कम होती है।

5. जीवन निर्वाह कृषि से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- वैसी कृषि जिसके द्वारा किसान अपने जीवन निर्वाह करने लायक फसल का उत्पादन करता है, उसे जीवन निर्वाह कृषि कहते हैं।

6. व्यापारिक कृषि किसे कहते हैं?

उत्तर :- वैसी कृषि जिसमें फसलें व्यापार के लिए उपजाई जाती है ,व्यापारिक कृषि कहलाता है। इस कृषि में अधिक पूंजी और आधुनिक कृषि तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे:- चाय, गन्ना, केला आदि।

7. भारत के लिए जलमार्ग का क्या महत्व है?

उत्तर :- इसमें रख-रखाव का खर्च नहीं होता है। जल मार्गों द्वारा काफी सामानों का परिवहन एक बार में किया जाता है। समुद्री धारा और नदियों के प्रवाह की दिशा में इंधन कम खर्च होता है, इसलिए परिवहन खर्च कम आता है।इसके लिए विशेष मार्ग निर्माण की जरूरत नहीं होती है। यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का मुख्य साधन है।

8. वायु परिवहन की मुख्य विशेषताओं को लिखें।

उत्तर:- यह परिवहन का सबसे तीव्र साधन है। इसके लिए किसी विशेष मार्ग निर्माण की जरूरत नहीं होती है। इसमें रख-रखाव का खर्च नहीं होता है। यह अंतरराष्ट्रीय परिवहन का मुख्य साधन है। यह आम आदमी के लिए सुलभ नहीं है।

9. सड़क परिवहन के चार गुण बताएं।

उत्तर:- यह परिवहन का सबसे लोकप्रिय साधन है। यह आम आदमी के लिए सस्ता साधन है। यह सभी जगह उपलब्ध है। भारतीय सड़क व्यवस्था विश्व में सबसे बड़ी है।

10. भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन करें।

उत्तर:- भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण में काफी असमानता है। पक्की सड़कों की लंबाई की दृष्टि से देश में महाराष्ट्र का स्थान पहला है। उत्तर प्रदेश और उड़ीसा का स्थान क्रमश: दूसरा और तीसरा है। पक्की सड़कों की लंबाई सबसे कम लक्षद्वीप में है। घनत्व की दृष्टि से सबसे अधिक सड़कों का घनत्व वाला राज्य केरल है। गोवा और उड़ीसा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा का स्थान पहला तथा नागालैंड का  दूसरा स्थान है।

11.. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- 1960 के दशक में भारत में उन्नत बीज , सिंचाई की समुचित व्यवस्था, वैज्ञानिक कृषि पद्धति, पर्याप्त उर्वरक, कीटनाशक रसायनों का प्रयोग तथा समुचित प्रबंधन के द्वारा खाद्य फसल खासकर गेहूं के उत्पादन में आशातीत वृद्धि को हरित क्रांति कहा गया है। डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।

12. प्रदूषण किसे कहते हैं?

उत्तर:- जल, भूमि एवं वायु के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों में होने वाला वैसा वांछनीय परिवर्तन जो मानव एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए हानिकारक हो प्रदूषण कहलाता है।

13. जल प्रदूषण के कारणों को लिखे?

उत्तर:-

A. बिना उपचार किए शहर के नाली- नालाओं के जल को नदी में छोड़ना।

 B.कल- कारखानों के अपशिष्ट वाहित मल को नदी में प्रवाहित करना।

 C.नदियों या तालाबों में मवेशियों को नहलाना एवं कपड़ा धोना।

D. नदियों में शव, अधजले शव, मल- मूत्र आदि प्रवाहित करना।

 E.वर्षा जल के साथ खेतों में डाले गए उर्वरकों, रसायनों आदि का बह कर नदी, तालाबों में पहुंचना।

15. उद्योगों की स्थापना या स्थानीकरण के मुख्य कारकों को लिखें।

उत्तर:-

A. कच्चे माल की उपलब्धता।

B. परिवहन की सुविधा।

 C.बाजार की उपलब्धता।

16. बिहार के औद्योगिक पिछड़ेपन के कारणों को लिखिए। उत्तर:- 

 A.खनिज एवं कच्चे माल का अभाव।

B. संरचनात्मक सुविधाओं जैसे- सड़क, बिजली, भंडारण आदि की कमी।

C. विदेशी पूंजी निवेश की कमी।

17. संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर:- वैसे भी प्राकृतिक पदार्थ जो मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं कोमा संसाधन कहलाते हैं।

18. मृदा अपरदन क्या है? इसको रोकने के उपायों को लिखें।

उत्तर:- प्राकृतिक या मानवीय कारणों से मृदा का अपने मूल स्थान से हट जाना या उसकी उपजाऊ परत का हट जाना मृदा अपरदन कहलाता है।

मृदा अपरदन रोकने के उपाय:- 

A.सामाजिक वानिकी पर जोर देना।

B. पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों की कटाई पर प्रतिबंध लगाना।

C. मैदानी भागों में फसल चक्र पद्धति पर जोर देना।

19. भारतीय कृषि की विशेषताओं को लिखें?

 अथवा

 कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है कैसे?

 अथवा

 भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है?

उत्तर:- 

 A. भारतीय कृषि देश के 55% से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

 B.यह देश की आबादी को भोजन उपलब्ध कराता है।

C.यह कृषि आधारित उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति करता है।

 D.सकल घरेलू उत्पादन में कृषि का योगदान लगभग 17.32% है।

 E.कृषि उत्पादों के निर्यात से विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है।

20. DTH सेवा क्या है?

उत्तर:- सेटेलाइट के माध्यम से सीधे घरों तक बिना टेलीविजन टावर के प्रसारण करने की सेवा को डीटीएच सेवा कहा जाता है। यानी डायरेक्ट टू होम।

21. समोच्च रेखा किसे कहते हैं?

उत्तर:- धरातल पर समुद्र तल से समान ऊंचाई वाले समीपस्थ बिंदुओं को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा को समोच्च रेखा कहते हैं।

 अगर समोच्च रेखाएं पास पास है तो धरातल पर ढाल तीव्र होगा और यदि दूर दूर है तो धरातल पर ढाल मन्द होगा।

22. उच्चावच प्रदर्शन की कौन-कौन सी विधि है?

उत्तर:-

A. हैश्यूर विधि

B. पर्वतीय छायाकरण

C. तल चिन्ह

D. स्थानीय ऊंचाई

E. त्रिकोणमितीय स्टेशन

F. स्तर रंजन

G. समोच्च रेखाएं

23. धात्विक खनिज तथा आध्यात्मिक खनिज में अंतर लिखें?

उत्तर:-

 धात्विक खनिज:- इससे धातु प्राप्त किया जाता है। यह अग्नि चट्टानों में पाए जाते हैं। जैसे बॉक्साइट सोना चांदी हेमेटाइट आदि।

अधात्विक खनिज:- इससे अधातु प्राप्त किया जाता है। यह रूपांतरित चट्टानों में पाया जाता है। जैसे सल्फर ,कोयला,अभ्रक आदि।

24. सार्वजनिक उद्योग किसे कहते हैं?

उत्तर:- वैसे उद्योग जिसका स्वामित्व और नियंत्रण राज्य अथवा सरकार के पास होता है सर्वजनिक उद्योग कहलाता है। जैसे- रेलवे, बीएसएनल, भिलाई इस्पात कारखाना आदि।

25. जैव ऊर्जा किसे कहते हैं?

उत्तर:- जैव पदार्थों जैसे- गोबर, मल- मूत्र एवं ठोस कचरे से उत्पन्न की जाने वाली ऊर्जा को जैव ऊर्जा कहते हैं।

26. ऑपरेशन फ्लड क्या है?

उत्तर:- भारत में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए बनाई गई योजना को ऑपरेशन फ्लड कहा गया है।

27. बाढ़ किसे कहते हैं?

उत्तर:- अतिवृष्टि के कारण जब नदियों में जल संग्रहण उनकी क्षमता से अधिक हो जाता है, तब नदियों का जल आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है इसी स्थिति को बाढ़ कहा जाता है।

28. बाढ़ से होने वाली हानियों को लिखें।

उत्तर:-

A. बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो जाते हैं।

B. फसलें बर्बाद हो जाती हैं।

C. परिवहन के साधन जैसे- सड़क मार्ग, रेल मार्ग आदि भंग हो जाते हैं।

D.पालतु पशु मर जाते हैं।

E. बाद के आने से हैजा, डायरिया आदि महामारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

29. बाढ़ नियंत्रण के उपाय बतावे।

उत्तर:- नदियों पर बांध बनाना तट बंधुओं को ऊंचा करना नहरों का निर्माण कर पानी के बहाव को नियंत्रित करना तटबंध हो पर वृक्षारोपण करना

30. आपदा किसे कहते हैं?

उत्तर:- जब किसी कारण से मानव जीवन के समक्ष विपदा आ जाती है जिस कारण उसका अस्तित्व पर संकट आ जाता है तो इसे विपदा कहा जाता है। आपदा दो प्रकार के होते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप सुनामी बाढ़ आदि मानव जनित आपदा जैसी महामारी दंगा आदि।

31. सुखाड़ किसे कहते हैं?

उत्तर:- जब औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा में 25% से अधिक की कमी आ जाती है तो इस स्थिति को सुखाड़ कहते हैं।

32. भारत में सूखे की आपदा से ग्रसित राज्यों के नाम लिखें।

उत्तर:- राजस्थान गुजरात कर्नाटक मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश बिहार

इतिहास

1. रॉलेक्ट एक्ट क्या है?

उत्तर:- रॉलेक्ट एक्ट एक काला कानून था जिसे अंग्रेजों ने 1919 में बनाया था। इस कानून के तहत पुलिस किसी को भी शक के आधार पर गिरफ्तार कर सकती थी । इसे बिना वकील, बिना दलील तथा बिना अपील वाला कानून कहा जाता था। भारतीयों ने इस कानून का घोर विरोध किया।

2. साइमन कमीशन का गठन क्यों किया गया था? भारतीयों ने इसका विरोध क्यों किया?

उत्तर:- भारत में संवैधानिक सुधार के प्रश्न को लेकर ब्रिटिश सरकार ने 7 सदस्यों वाली एक कमेटी का गठन किया था , जिसे साइमन कमीशन कहा गया। इस कमेटी में किसी भी भारतीयों को शामिल नहीं किया गया था , इसलिए भारतीयों ने इसका घोर विरोध किया।

3. स्लम से आप क्या समझते हैं? इसकी शुरुआत क्यों और कैसे हुई?

उत्तर:- छोटे, गंदे तथा अस्वास्थ्यकर स्थानों में बसी गंदी बस्तियों को स्लम कहते हैं। औद्योगिकीकरण के कारण श्रमिकों को रहने की समस्या उत्पन्न हुई और यह श्रमिक उद्योगों के आसपास की जमीनों पर अवैध रूप से कच्चा घर बनाकर रहने लगे और इस तरह चलन की शुरुआत हुई।

4. आर्थिक संकट / मंदी से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- अर्थव्यवस्था में उत्पन्न वैसी स्थिति जब कृषि, व्यापार एवं उद्योग का विकास रुक जाता है, जिस कारण लाखों लोग बेरोजगार हो जाते हैं, कंपनियों का दिवाला निकल जाता है और वस्तु एवं मुद्रा की बाजार में कोई कीमत नहीं रह जाती है तो इसे आर्थिक संकट कहा जाता है।

5. 1929 के आर्थिक संकट के कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर:- कृषि के क्षेत्र में अत्यधिक उत्पादन:- प्रथम विश्व युद्ध के बाद कृषि उत्पाद जैसे गेहूं के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई जिस कारण इसकी कीमत घट गई।

अमेरिकी पूंजी के प्रवाह में कमी:- 1928- 29 के दौरान अमेरिकी विदेशी कर्ज में भारी गिरावट आई जिस कारण अमेरिकी कर्ज पर आश्रित देशों में महामंदी की स्थिति आ गई।

6. औद्योगिकीकरण से आप क्या समझते हैं?

                   अथवा

 औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- औद्योगिक क्रांति का अर्थ उत्पादन प्रणाली में हुए उन आधारभूत परिवर्तनों से है, जिसमें मानव श्रम का स्थान मशीनों ने ले लिया जिसके फलस्वरूप उत्पादन में भारी वृद्धि हुई। औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम इंग्लैंड में हुई।

7. ग्रामीण और शहरी जीवन में क्या अंतर है?

उत्तर:- ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित होता है जबकि शहरी अर्थव्यवस्था व्यवस्था आए और उद्योग पर आधारित होता है।

ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या शहरी क्षेत्रों की संख्या में कम होता है।

ग्रामीण समाज में वर्ण- भेद अर्थात जात पात पाया जाता है जबकि शहरी समाज में वर्ग- भेद अर्थात अमीर गरीब।

8. बिहार के चंपारण आंदोलन पर टिप्पणी लिखें।

उत्तर:- चंपारण में निलहे साहब तिनकठिया प्रणाली के तहत किसानों से जबरदस्ती नील की खेती करवा कर उनका शोषण करते थे । राजकुमार शुक्ल नामक किसान के आमंत्रण पर 1917 में गांधीजी चंपारण आए और आंदोलन चलाकर तिनकठिया प्रणाली को खत्म करवाया। गांधी जी का भारत में यह पहला सफल सत्याग्रह था।

9. माई- ली घटना क्या थी?

उत्तर:- माई - ली दक्षिण वियतनाम का एक गांव था । इस गांव को चारों तरफ से घेर कर अमेरिकी सैनिकों ने पुरुषों को मार डाला एवं महिलाओं के साथ काफी अत्याचार कर पूरे गांव में आग लगा दिया था। लाशों के ढेर के बीच एक बूढ़ा व्यक्ति बच गया था, जिसने इस घटना को उजागर किया था। इस घटना के उजागर होने के बाद पूरे विश्व में अमेरिका की काफी निंदा हुई।

10. नापाम और एजेंट ऑरेंज क्या था?

उत्तर:- नापाम गैसोलीन युक्त रासायनिक बम था जिसका इस्तेमाल अमेरिका ने वियतनाम देश पर किया था। गैसोलीन त्वचा से चिपक कर जलता था। एजेंट ऑरेंज भी रासायनिक बम था जिसके प्रभाव से पेड़ झुलस कर मर जाते थे।

11. इटली के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का वर्णन करें।

उत्तर:- बिस्मार्क ने रक्त और लौह की नीति का पालन कर प्रसाद के नेतृत्व में जर्मनी का एकीकरण किया। जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क के तीन उद्देश्य थे:- 

प्रशा को आर्थिक और सैन्य दृष्टि से मजबूत बनाना।

प्रशा के नेतृत्व में जर्मनी को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाना।

ऑस्ट्रिया को हराकर जर्मन संघ से बाहर करना।

जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने तीन युद्ध लड़े:- 

डेनमार्क के साथ युद्ध:- बिस्मार्क ने ऑस्ट्रिया की मदद से डेनमार्क को हराकर डेनमार्क के कब्जे वाले शेल्विंग तथा होल्सटीन क्षेत्र को जीतकर आपस में बांट लिया। इस बंटवारे में होल्सटीन ऑस्ट्रिया को मिला।

ऑस्ट्रेलिया के साथ युद्ध:- बिस्मार्क ने कूटनीति की मदद से फ्रांस, इंग्लैंड तथा रूस को अपने पक्ष में मिलाकर ऑस्ट्रिया से सेडोवा का युद्ध कर होल्सटीन क्षेत्र को प्रशा में मिला दिया।

फ्रांस के साथ युद्ध:- स्पेन के उत्तराधिकार के मुद्दे पर सीडान का युद्ध कर फ्रांस को पराजित किया और फ्रैंकफर्ट की संधि द्वारा दक्षिण जर्मनी के क्षेत्रों को प्रशा में मिलाकर जर्मनी का पूर्ण एकीकरण कर दिया।

12. 1917 की रूसी क्रांति या बोल्शेविक क्रांति के क्या कारण थे?

उत्तर:- जार की निरंकुशता एवं अयोग्य शासन।

         कृषकों की दयनीय स्थिति।

         मजदूरों की दयनीय स्थिति।

         औद्योगिकीकरण की समस्या।

         क्रीमिया तथा जापान के हाथों रूस की पराजय।

         रूसीकरण की नीति।

        मार्क्सवाद का उदय तथा बुद्धिजीवियों का योगदान।

        तात्कालिक कारण:- प्रथम विश्व युद्ध में रूस की पराजय।

13. रूसी क्रांति के किन्हीं दो कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर:- औद्योगिकीकरण की समस्या:- देश में पूंजी का अभाव था तथा उद्योग के विकास के लिए  विदेशी पूंजी पर निर्भरता बढ़ गई थी । विदेशी पूंजीपति आर्थिक शोषण को बढ़ावा दे रहे थे जिस कारण चारों और असंतोष फैला हुआ था।

मजदूरों की दयनीय स्थिति:- मजदूरों को काफी कम मजदूरी पर अधिक काम करना पड़ता था। मजदूरों को राजनीतिक अधिकार नहीं था।  अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल भी नहीं कर सकते थे।

14. खूनी रविवार क्या है?

उत्तर:- 19 से 5 ईसवी में रूस- जापान युद्ध में रूस बुरी तरह पराजित हुआ। इस पराजय के अपमान के कारण 9 जनवरी 1905 ईसवी को लोगों का एक जुलूस रोटी दो के नारे के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए सेंट पीट्सबर्ग महल की ओर जा रहा था, जिस पर जार के सैनिकों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाईं जिसमें हजारों लोग मारे गए। यह घटना पुराने कैलेंडर के अनुसार रविवार के दिन हुआ था, इसलिए इसे खूनी रविवार कहा जाता है।

15. अक्टूबर क्रांति क्या है?

उत्तर:- 7 नवंबर 1917 ईस्वी को बोल्शेविकों ने पेट्रोग्राद के रेलवे स्टेशन, बैंक, डाकघर, टेलीफोन केंद्र, कचहरी तथा अन्य सरकारी भवनों  पर अधिकार कर लिया तथा तत्कालीन शासक कैरेंसी रूस छोड़कर भाग गया और सत्ता बोल्शेविकों के हाथ में आ गई। बो  बोल्शेविकों ने लेलिन को  शासनाध्यक्ष  बना लिया। यह घटना रूस के पुराने कैलेंडर के अनुसार 25 अक्टूबर 1917 ईस्वी को हुई थी, इसलिए इस घटना को अक्टूबर क्रांति कहा जाता है।

16. सर्वहारा वर्ग किसे कहते हैं?

उत्तर:- समाज का वह वर्ग जिसमें गरीब, किसान, मजदूर और आम गरीब लोग शामिल हो, उसे सर्वहारा वर्ग कहते हैं।

17. खिलाफत आंदोलन क्यों हुआ?

उत्तर:- तुर्की का खलीफा ऑटोमन साम्राज्य का सुल्तान था तथा पूरे इस्लामी जगत का धर्मगुरु भी था। पैगंबर के बाद सबसे अधिक प्रतिष्ठा उसी की थी। प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की मित्र राष्ट्रों के द्वारा पराजित हुआ। इस पराजय के बाद मित्र राष्ट्रों ने तुर्की को विखंडित कर दिया। इस्लाम की पवित्र भूमि अरब प्रदेश पर फ्रांस और ब्रिटेन ने कब्जा कर लिया। खलीफा के साथ किए गए व्यवहार से भारतीय मुसलमानों में आक्रोश फैल गया तथा वे लोग खलीफा की शक्ति और प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने के लिए संगठित होकर एक आंदोलन चलाया, जिसे खिलाफत आंदोलन कहते हैं। 1924 में तुर्की में मुस्तफा कमाल पाशा ने खलीफा का पद समाप्त कर दिया, जिस कारण यह आंदोलन स्वत:  समाप्त हो गया।

अर्थशास्त्र

1. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं?

उत्तर:- अर्थव्यवस्था एक ऐसा ढांचा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ संपादित की जाती है। दूसरे शब्दों में, अर्थव्यवस्था समाज की सभी आर्थिक क्रियाओं का योग है।

2. अर्थव्यवस्था के कार्य लिखें।

उत्तर:- a) लोगों की आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करना

b)लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना

3. मानव विकास रिपोर्ट क्या है?

उत्तर :-  यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली एक रिपोर्ट है, जिसमें विभिन्न देशों की तुलना लोगों के शैक्षिक स्तर, उनकी स्वास्थ्य स्थिति और प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर करती है।

4. मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है?

उत्तर:- मिश्रित अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जहां उत्पादन के साधनों का स्वामित्व सरकार तथा निजी व्यक्तियों के पास होता है। भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था है । यह अर्थव्यवस्था पूंजीवाद एवं समाजवाद के बीच का रास्ता है।

5. सतत विकास क्या है? 

उत्तर:- विकास की वह प्रक्रिया जिसमें वर्तमान की आवश्यकताऐं बिना भावी पीढ़ी की क्षमता, योग्यताओं से समझौता किया बिना पूरी की जाती है, सतत विकास कहलाता है।

6.आर्थिक नियोजन क्या है ?

उत्तर :- राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना आर्थिक नियोजन कहलाता है।

7.आधारिक संरचना से क्या समझते हैं?

उत्तर :- आधारिक संरचना का मतलब उन सुविधाओं तथा सेवाओं से है जो देश के आर्थिक विकास के लिए सहायक होते हैं। जैसे:- बिजली, परिवहन, संचार, बैंकिंग, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि ।इन्हें देश का आधारभूत ढांचा भी कहा जाता है।




Post a Comment

0 Comments